Friday, March 20, 2026
Home Crime Uttarakhand दो सगी बहनों की खरीद- फरोख्त का पुलिस ने किया भंडाफोड़, दून...

दो सगी बहनों की खरीद- फरोख्त का पुलिस ने किया भंडाफोड़, दून की महिला समेत छह गिरफ्तार 

हरिद्वार। प्रयागराज की दो नाबालिग सगी बहनों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर खरीद-फरोख्त का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दोनों बहनों को बरामद करते हुए देहरादून की महिला सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया। एसएसपी ने बताया कि रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में संजयनगर टिबडी स्थित एक मकान में संदिग्ध गतिविधि होने की सूचना मिली थी। जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने मकान पर छापा मार कर प्रयागराज की दो नाबालिक लड़कियों को बरामद कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि दोनों लड़कियां आपस में सगी बहनें हैं और कुछ दिन पहले घर से भाग कर दिल्ली आ गई थी। दिल्ली से आरोपित आलोक उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर हरिद्वार ले आया और यहां उनकी खरीद फरोख्त की तैयारी चल रही थी।

एसएसपी ने बताया कि मास्टरमाइंड आलोक सहित 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है मास्टरमाइंड आलोक की पत्नी की तलाश की जा रही है। दोनों बहनों की गुमशुदगी के संबंध में प्रयागराज में स्वजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई हुई थी। उत्तर प्रदेश पुलिस उनके स्वजनों को लेकर हरिद्वार पहुंच गई है।

गिरफ्तार आरोपित

  1. आलोक पुत्र सुरेश चंद्र शुक्ला निवासी ग्राम काली देवी मौहल्ला निकट रेलवे स्टेशन थाना गुमना जिला फरुखाबाद UP
  2. प्रवीण पुत्र जय भगवान निवासी ग्राम सलेमपुर झबरेड़ा थाना नागल जिला बिजनौर UP हाल पता  बिहारी कॉलोनी जमालपुर कनखल
  3. पूजा पत्नी सतीश सकलानी निवासी थापा गली निकट ग्रीन वैली स्कूल सेलाकुई जिला देहरादून
  4. रामकुमार पुत्र भीम सिंह निवासी ग्राम खेड़ी थाना दादरी जिला गोतमबुद्ध नगर UP हाल पता रेलवे फाटक गाजियाबाद UP
  5. अनश पुत्र मेहबूब निवासी ग्राम पिथोड़ थाना किरतपुर तहसील नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश
  6. अनवर अंसारी पुत्र सलीम अंसारी निवासी ग्राम पितोरा थामा कायम गंज जिला फरुखाबाद UP हाल जमालपुर कला कनखल।

RELATED ARTICLES

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

चार्जर मांगने पर विवाद, 17 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

कानपुर - कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना नटराज टॉकीज...

बस में 40 किलो चांदी चोरी का खुलासा, 13 घंटे में ड्राइवर गिरफ्तार

हिसार - प्राइवेट टूरिस्ट बस से बड़ी मात्रा में चांदी गायब होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार...

बिलासपुर में नाकाबंदी के दौरान हेरोइन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।  बिलासपुर जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक...

जम्मू-कश्मीर में हाईटेक साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर - जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का खुलासा किया है। इस ऑपरेशन के...

गुरुग्राम स्कूल बम मेल केस में बड़ा खुलासा, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

गुरुग्राम- गुरुग्राम में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर टीम ने...

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में...

कौशांबी जासूसी केस में बड़ा एक्शन, 5 नाबालिग समेत 9 और गिरफ्तार

गाजियाबाद - कौशांबी में सामने आए जासूसी प्रकरण में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज करते हुए नौ और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें...

जालंधर में बड़ी कार्रवाई: 1.4 किलो अफीम और 1 लाख की ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर (पंजाब)- कमिश्नरेट जालंधर की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को...

मॉडल टाउन में कूड़ा फेंकने के विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक...

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर...