Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड शेरू गिरफ्तार

अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड शेरू गिरफ्तार

₹54,999 की ठगी ने खोला पूरे रैकेट का राज

रुद्रपुर/ग्वालियर। उधम सिंह नगर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के एक अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य साजिशकर्ता शैलेंद्र उर्फ शेरू चौहान को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। रुद्रपुर पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने यह सफलता तकनीकी विश्लेषण, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और प्रभावशाली फील्ड एक्शन के ज़रिए प्राप्त की।

54,999 रुपये की ठगी से हुआ था मामले का खुलासा

29 मई को रुद्रपुर निवासी हरबंस लाल के पेटीएम खाते से ₹54,999 की साइबर ठगी हुई थी। जांच में सामने आया कि यह रकम देश के विभिन्न राज्यों में स्थित खातों में ट्रांसफर की गई, जिससे रैकेट के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पता चला।

पहले हो चुकी हैं छह गिरफ्तारियां

इस मामले में रुद्रपुर पुलिस पहले ही बरेली (उत्तर प्रदेश) के छह आरोपियों—प्रशांत कुमार, विजय कुमार, आकाश कुमार, मोहित कुमार, विशाल कुमार और अंकुर कुमार—को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। हालांकि मास्टरमाइंड शैलेंद्र उर्फ शेरू और उसके तीन साथी फरार थे।

सोशल मीडिया बना गिरफ्तारी का जरिया

अभियुक्त के इंस्टाग्राम अकाउंट की बारीकी से जांच की गई। सात वर्षों की पोस्ट्स के विश्लेषण से पता चला कि उसका ग्वालियर (मध्य प्रदेश) से गहरा नाता है। उसकी महंगी गाड़ियों के साथ ली गई तस्वीरों ने पुलिस को गाड़ियों की जांच के जरिये उसके ठिकाने तक पहुंचाया।

ग्वालियर से बरेली तक पीछा, रामपुर रोड से गिरफ्तारी

9 जून को पुलिस ने ग्वालियर में छापेमारी की, लेकिन आरोपी फरार हो गया। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर उसे 11 जून को बरेली के रामपुर रोड स्थित एक होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुराना अपराधी, देशभर में मामले दर्ज

शैलेंद्र के बैंक खातों की जांच में सामने आया कि उसके खिलाफ हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में भी साइबर अपराध के केस दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी से पूरे रैकेट की गतिविधियों और नेटवर्क पर से पर्दा उठने की उम्मीद है।

पुलिस की अपील: रहें सतर्क, न करें साझा गोपनीय जानकारी

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...