Wednesday, March 18, 2026
Home Crime India अंबाला स्टेशन की लिफ्ट में घेरकर महिला से लूट, CCTV में कैद...

अंबाला स्टेशन की लिफ्ट में घेरकर महिला से लूट, CCTV में कैद गिरोह

स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल, प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 की लिफ्ट में महिलाओं ने अंजाम दी वारदात

अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम एक महिला के साथ लिफ्ट में चोरी की घटना हुई, जब वह अपनी बेटी के साथ पटियाला से लौट रही थी। महिला रेलवे का कर्मचारी की पत्नी है और घटना उस समय हुई जब वह प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 के बीच स्थित लिफ्ट का इस्तेमाल कर रही थीं। लिफ्ट में अचानक कुछ महिलाएं बच्चों के साथ घुस आईं और भीड़ का फायदा उठाकर महिला को निशाना बना लिया।

बताया गया है कि उन महिलाओं ने जानबूझकर लिफ्ट में भीड़ पैदा की और पीड़िता को चारों तरफ से घेर लिया। उन्होंने महिला के गले से चेन छीनने की कोशिश की, जिसे वह बचाने में सफल रहीं, लेकिन छीना-झपटी में एक कान की सोने की बाली जरूर ले भागीं। पीड़िता ने मदद के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन लिफ्ट के संकरे स्थान और अफरा-तफरी के माहौल में कोई तुरंत सहायता नहीं कर सका। आरपीएफ को मौके पर बुलाया गया, मगर आरोपी महिलाओं को पकड़ने में सफलता नहीं मिली।

इस घटना को लेकर अभी तक रेलवे पुलिस (जीआरपी) के पास कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। प्रभारी नरेंद्र प्रसाद का कहना है कि यदि शिकायत मिलती है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी। स्टेशन पर इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर।

RELATED ARTICLES

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...