Saturday, September 19, 2026
Home Crime India खानपुर खुर्द में महिला की बेरहमी से हत्या, वारदात के बाद इलाके...

खानपुर खुर्द में महिला की बेरहमी से हत्या, वारदात के बाद इलाके में दहशत

हत्या से पहले बेटे को किया था फोन, कहा- शराबी पति से हो रहा विवाद

झज्जर (हरियाणा)- रविवार देर रात झज्जर जिले के साल्हावास क्षेत्र स्थित खानपुर खुर्द गांव में 44 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान बाला के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटनास्थल से बीयर की बोतल और नमकीन के पैकेट सहित कई साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

घटना की जानकारी सोमवार तड़के गांव के लोगों को लगी, जब उन्होंने महिला का शव देखा। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद झाडली चौकी इंचार्ज राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी हरेश कुमार और एसीपी अनिरुद्ध चौहान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर भेज दिया गया।

बाला की शादी भिवानी जिले के बलियाली गांव निवासी विजय से हुई थी। बताया गया है कि विजय नशे का आदी है और इसी कारण बाला ने वैवाहिक जीवन से दूरी बना ली थी। पिछले कुछ वर्षों से वह अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। उसकी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटे अविवाहित हैं और घटना के समय अपनी मासी के घर गए हुए थे।

ढाबा चलाकर कर रही थी जीवनयापन

बाला अपने गांव के पास झाडली में एक बुजुर्ग के साथ मिलकर एक छोटा ढाबा चलाती थी, जहां वह श्रमिकों को चाय-नाश्ता उपलब्ध कराती थी। इसी से उसकी रोज़ी-रोटी चलती थी। यह ढाबा शक्ति द्वार के पास स्थित है, जहां से वह हर दिन काम कर लौटती थी।

रात करीब साढ़े 9 बजे बाला ने अपने बेटे साहिल को फोन पर बताया था कि उसका पति विजय नशे में धुत होकर घर आया है और उससे झगड़ा कर रहा है। इसके बाद उसका किसी से कोई संपर्क नहीं हुआ। सुबह उसका शव घर के पास मिला।

ग्रामीणों ने जताई हत्या में पति की भूमिका की आशंका

घटनास्थल से बरामद बीयर की बोतल और अन्य सामान के आधार पर पुलिस का मानना है कि आरोपी ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बाला का पति विजय अक्सर उसके घर आता-जाता रहता था। रविवार रात भी कुछ लोगों ने उसे गांव में देखा था। जब वह गली से गुजर रहा था तो कुत्तों के भौंकने की आवाज से ग्रामीण सतर्क हो गए और उसे पहचान लिया।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...