Saturday, September 19, 2026
Home Crime India तस्करी के संदेह में पहुंचे अफसर पर पलटा आरोप, महिला ने थाने...

तस्करी के संदेह में पहुंचे अफसर पर पलटा आरोप, महिला ने थाने में रची नई कहानी

जांच के दौरान घर में बंद किया गया अधिकारी, पुलिस पहुंचने पर महिला ने खुद पर आरोप मढ़ा

मध्य प्रधेश। वार्ड क्रमांक 19 में रविवार को उस समय हंगामा मच गया जब एक वन अधिकारी को जांच के दौरान एक घर में बंधक बना लिया गया। यह मामला अवैध लकड़ी तस्करी से जुड़ी जांच से संबंधित था। अधिकारी को छुड़ाने के लिए पुलिस को मौके पर दखल देना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, जनवरी 2025 में वन विकास निगम की एक बड़ी कार्रवाई में तीन घन मीटर अवैध लकड़ी बरामद की गई थी। इस केस की शुरुआत भले ही रवि महरा नाम के शख्स के खिलाफ हुई थी, लेकिन जांच में रामनिवास शर्मा नामक व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध पाई गई।

रविवार को जब वन निगम की टीम जांच के सिलसिले में रामनिवास शर्मा के घर पहुंची, तो स्थिति अचानक बिगड़ गई। घर में मौजूद शर्मा की पत्नी और बेटी ने डिप्टी रेंजर को अंदर बंद कर दिया और उनके साथ धक्का-मुक्की भी की।

पुलिस ने की रिहाई, महिला ने किया पलटवार

हालात की गंभीरता को समझते हुए विभागीय अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया के निर्देश पर कोतवाली पुलिस पहुंची और बंधक बने डिप्टी रेंजर को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। कुछ देर बाद महिला स्वयं कोतवाली पहुंची और डिप्टी रेंजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने की कोशिश की। पुलिस द्वारा मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू करने पर उसने सहयोग करने से इनकार किया और थाने से चुपचाप निकल गई।

पहले से संदेह के घेरे में था आरोपी

वन विकास निगम के अधिकारियों का कहना है कि रामनिवास शर्मा पहले भी अवैध लकड़ी से जुड़े मामलों में पकड़ा जा चुका है और लगातार निगरानी में था। टीम की रविवार की कार्रवाई उसी जांच का हिस्सा थी, जिसे बीच में रोका गया और अब नया मोड़ ले लिया है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...