Saturday, September 19, 2026
Home Crime India खेल के मैदान से बाजार तक लुटेरों का आतंक, भोपाल पुलिस के...

खेल के मैदान से बाजार तक लुटेरों का आतंक, भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाश

एमव्हीएम गेट पर खिलाड़ी से मोबाइल छीना, शाम को कारोबारी से कैश से भरा बैग; CCTV ने उगले राज

भोपाल। शहर में लगातार हो रही झपटमारी की घटनाओं से पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठने लगे हैं। शाहजहानाबाद इलाके में मोबाइल कारोबारी से बैग लूटने वाले तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि इसी गिरोह ने उसी दिन सुबह एमव्हीएम कॉलेज गेट पर एक नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से मोबाइल फोन भी झपटा था।

पीड़ित खिलाड़ी अब्दुल हादी, जो कि जहांगीराबाद इलाके में रहता है, 1 जून की सुबह अभ्यास के लिए एमव्हीएम कॉलेज ग्राउंड जा रहा था। गेट पर उसने अपने कोच से बात करने के बाद फोन जेब में रख लिया था, तभी बाइक पर सवार दो युवक उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

हादी और उसके पिता अब्दुल अतीक घटना के तुरंत बाद थाने पहुंचे थे। हालांकि पुलिस ने शुरुआत में मामले को “मोबाइल गुमशुदगी” के रूप में दर्ज करने की कोशिश की, लेकिन वीडियो फुटेज दिखाने पर अंततः चोरी का केस दर्ज किया गया।

झपटमारी और लूटकांड में निकला एक ही गिरोह, फुटेज से हुई पुष्टि
वहीं दूसरी ओर, शाहजहानाबाद थाना पुलिस ने मोबाइल कारोबारी राजेश अठवानी से लूट के मामले में तीन आरोपियों—मोहम्मद जुबेर, ऋषभ पटेल और अरशद खान—को गिरफ्तार किया था। इनकी गिरफ्तारी के बाद जब जहांगीराबाद पुलिस ने एमव्हीएम झपटमारी मामले के सीसीटीवी फुटेज का मिलान किया, तो हुलिया और घटनाक्रम एकदम मेल खाते मिले।

अब पुलिस इन तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी और खिलाड़ी का मोबाइल बरामद करने की कोशिश की जाएगी। झपटमारी की इस कड़ी के जुड़ने से पुलिस को उम्मीद है कि हालिया चोरी व लूट की अन्य घटनाओं की भी कड़ियाँ खुलेंगी।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...