Thursday, June 18, 2026
Home Crime Uttarakhand हरिद्वार में चौंकाने वाला मामला: मां ने ही अपनी बेटी को दरिंदगी...

हरिद्वार में चौंकाने वाला मामला: मां ने ही अपनी बेटी को दरिंदगी के हवाले किया

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के बाद आरोपियों को किया गिरफ्तार

हरिद्वार। भाजपा महिला मोर्चा की एक पूर्व पदाधिकारी और उसके प्रेमी को नाबालिग बेटी के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां अपने पति से अलग रह रही थी और बेटी को अपने साथ रख रही थी। वह अपने प्रेमी सुमित पटवाल के साथ रह रही थी। जब पीड़िता हाल ही में अपने पिता के पास आई और उसकी बदहाली को देखते हुए बातचीत की गई, तब इस मामले का खुलासा हुआ। पिता ने मंगलवार की शाम रानीपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के अनुसार, जनवरी माह में आरोपी महिला ने बेटी को घुमाने के बहाने अपने प्रेमी सुमित पटवाल और उसके दोस्त शुभम के साथ भेल स्टेडियम की ओर ले गई, जहां शराब के नशे में दोनों ने कथित रूप से पीड़िता को धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके अलावा, आगरा, वृंदावन और हरिद्वार के विभिन्न होटलों में भी उसका यौन उत्पीड़न किया गया। पिता और बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे पीड़िता लंबे समय तक इस घटना को छिपाने के लिए मजबूर रही।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें यौन शोषण की पुष्टि हुई। पुलिस ने बुधवार को आरोपी महिला और उसके प्रेमी सुमित पटवाल को शिवमूर्ति चौक के पास एक होटल से गिरफ्तार कर लिया, जबकि शुभम अभी फरार है।

इस घटना के सामने आने के बाद भाजपा ने आरोपी महिला को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने उसकी प्राथमिक सदस्यता रद्द करने का आदेश जारी किया। इससे पहले अगस्त 2024 में उसकी गतिविधियों को लेकर शिकायतें मिलने पर उसे महिला मोर्चा के पद से हटा दिया गया था।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा दिलाई जा सके।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...