Thursday, June 18, 2026
Home Crime India ऑनलाइन निवेश के नाम पर 20 लाख की ठगी, तीसरा आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन निवेश के नाम पर 20 लाख की ठगी, तीसरा आरोपी गिरफ्तार

गुजरात के सूरत से साइबर सेल ने आरोपी राहुल विहपरा को किया गिरफ्तार, दो आरोपी पहले ही दबोचे जा चुके हैं

हरियाणा। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुजरात के बोटाद जिले के पुराने नावड़ा गांव निवासी राहुल विहपरा के रूप में हुई है, जो फिलहाल सूरत के कातरग्राम इलाके के इन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट में रह रहा था। मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने राहुल को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

टेलीग्राम लिंक बना जाल में फंसाने का जरिया

पीड़ित वीरपाल, जो कि मैलावास गांव का निवासी है, ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 14 अप्रैल को उसके मोबाइल पर एक संदेश आया जिसमें घर बैठे पैसे कमाने का दावा किया गया था। उसमें एक टेलीग्राम लिंक दिया गया था, जिसे क्लिक कर वह एक ग्रुप में शामिल हो गया। शुरू में उसे भरोसा दिलाने के लिए आरोपियों ने 16 हजार रुपये जमा करवाकर 42 हजार रुपये वापस लौटा दिए।

20 लाख से ज्यादा की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

इसके बाद विभिन्न लेनदेन के माध्यम से आरोपियों ने उससे 20 लाख 20 हजार 968 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जब उसने अपनी रकम वापस लेनी चाही, तो और पैसे जमा कराने की बात कही गई, जिससे उसे ठगी का अहसास हुआ। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर पहले ही नागौर जिले के प्रेम नगर निवासी जितेन्द्र और मेघवालों मोहल्ला निवासी भूराराम को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने तीसरे आरोपी राहुल को भी हिरासत में ले लिया है।

RELATED ARTICLES

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...