Saturday, September 19, 2026
Home Crime India हिसार में नौवीं के छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, दोस्त पर...

हिसार में नौवीं के छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, दोस्त पर शक

सातरोड कैंट के पास रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश

हिसार। हरियाणा के हिसार जिले में सातरोड कैंट क्षेत्र की मस्तनाथ कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र दीपांशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उसे दो गोलियां पेट में मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या का संदेह उसी के सहपाठी पर जताया जा रहा है।

दीपांशु के पिता प्रकाश सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में एसबीआई बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे हैं। परिवार मस्तनाथ कॉलोनी में ही रहता है। दीपांशु पहले दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ता था, लेकिन हाल ही में उसका दाखिला आरपीएस स्कूल हांसी में कराया गया था।

पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दीपांशु दूध लेने के लिए स्कूटी पर निकला था। उसी दौरान किसी ने उसे फोन कर सातरोड कैंट के नजदीक रेलवे लाइन के पास स्थित लोडिंग पॉइंट पर बुलाया। जैसे ही वह वहां पहुंचा, एक सहपाठी ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल दीपांशु को तुरंत जिंदल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहां से गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हमलावर भी दीपांशु के स्कूल का छात्र है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...