Thursday, September 17, 2026
Home Crime India शादी के बाद सूना पड़ा कमरा बना चोरी का निशाना, बहू के...

शादी के बाद सूना पड़ा कमरा बना चोरी का निशाना, बहू के गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ

ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की तलाश

शहडोल (ब्यौहारी)। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अखेटपुर गांव में बीती रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। गांव के एक घर में ताला बंद कमरे को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। जिस कमरे में चोरी हुई, वह हाल ही में विवाह कर आई नई बहू का था, जिससे मामले ने और भी संवेदनशील रूप ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह मकान स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कृष्ण बहादुर पटेल का है, जिनके बेटे का विवाह हाल ही में 6 मई को हुआ था। विवाह के बाद बहू अपने मायके गई हुई थी और बेटा अपनी नौकरी के चलते रायगढ़ (छत्तीसगढ़) लौट चुका था। दोनों के कमरे में ताला लगा हुआ था। घर के बाकी सदस्य आंगन में बाहर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुसे और बंद कमरे का ताला तोड़ दिया।

कृष्ण बहादुर पटेल ने बताया कि बहू शादी के समय सोने-चांदी के कई कीमती गहने साथ लाई थी, जो कमरे में रखे थे। सुबह जब घरवालों की नींद खुली, तो कमरे का ताला टूटा मिला और भीतर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। तुरंत बेटे-बहू को सूचना दी गई और पुलिस को बुलाया गया।

ब्यौहारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर करीब 9 तोला सोना, 1 किलो चांदी और लगभग 5,000 रुपये नकद लेकर फरार हुए हैं। कुल मिलाकर चोरी गए माल की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और सुराग जुटाने के प्रयास जारी हैं।

इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। हाल ही में हुए विवाह के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था, जिसे इस चोरी ने गहरी चिंता में बदल दिया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि चोरों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...