Saturday, September 19, 2026
Home Crime India नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में चली गोलियां, मुखिया समेत तीन घायल

नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में चली गोलियां, मुखिया समेत तीन घायल

पुरस्कार वितरण के दौरान अपराधियों ने किया हमला, दो दर्शक भी हुए घायल, इलाके में मचा हड़कंप

पालीगंज। बिहार के पालीगंज अनुमंडल में बेखौफ अपराधियों ने सरेआम फायरिंग कर सैदाबाद पंचायत के मुखिया पति अंजनी सिंह की हत्या की कोशिश की। इस हमले में अंजनी सिंह समेत तीन लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना रानीतालाब थाना क्षेत्र के कुशवाहा कनपा गांव की है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात गांव में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह चल रहा था, जहां अंजनी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। पुरस्कार वितरण के दौरान दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने अंजनी सिंह पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। फायरिंग में अंजनी सिंह को पैर और जांघ में तीन से चार गोलियां लगीं।

फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद दो स्थानीय दर्शक—राजा कुमार और धर्मेंद्र कुमार—भी गोली लगने से घायल हो गए। तीनों घायलों को पहले बिक्रम पीएचसी और फिर बिहटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए अंजनी सिंह को पटना के पारस अस्पताल और अन्य दो घायलों को पटना एम्स रेफर किया गया है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटनास्थल से छह गोली के खोखे, एक मैगजीन और एक बाइक बरामद की गई है, जिसे अपराधी छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।

RELATED ARTICLES

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...