Sunday, September 20, 2026
Home Crime India बेटे ने पिता की हत्या कर रची झूठी कहानी, पुलिस ने किया...

बेटे ने पिता की हत्या कर रची झूठी कहानी, पुलिस ने किया पर्दाफाश

हत्या के बाद किया शोर-शराबा, गांववालों को किया गुमराह—लेकिन पुलिस जांच से नहीं बच सका मासूम चेहरा

हरियाणा। हरियाणा के ऊंचा समाना गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता की बेरहमी से हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका ही नाबालिग बेटा निकला। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि पिता की रोक-टोक और पैसों के इनकार से नाराज बेटे ने खौफनाक साजिश रच डाली।

हरियाणा के ऊंचा समाना गांव में बुधवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 40 वर्षीय राज मिस्त्री सोनू की हत्या की खबर सामने आई। शुरुआत में मामला रहस्यमय लग रहा था, लेकिन पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, सच्चाई चौंकाने वाली निकली—हत्यारा कोई बाहरी नहीं, बल्कि मृतक का अपना ही नाबालिग बेटा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बेटे को अपने पिता की डांट-फटकार और पैसे न देने की आदत रास नहीं आती थी। इसी रंजिश में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। वारदात वाली रात सोनू रोज की तरह घर से कुछ दूरी पर स्थित पशु बाड़े में सोने गया था। तभी आरोपी ने हथौड़े से उसके सिर और मुंह पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

हैरानी की बात यह रही कि हत्या के बाद आरोपी घर लौटकर शांतिपूर्वक सो गया। सुबह उसने पशु बाड़े में जाकर अपने पिता की लाश देख कर जोर-जोर से चिल्लाया और आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया, जिससे हत्या की झूठी कहानी गढ़ी जा सके।

शुरुआत में आरोपी ने गांव के कुछ युवकों पर शक जताया, जिनसे उसके पिता की अनबन थी, लेकिन पुलिस को यह बयान झूठा लगा। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो आरोपी का हुलिया सामने आया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने अहम सुराग जुटाए। सबूतों के आधार पर नाबालिग को डिटेन कर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...