Saturday, September 19, 2026
Home Crime India मासूम पर टूटा अंधविश्वास का कहर, पिता ने उतारा मौत के घाट

मासूम पर टूटा अंधविश्वास का कहर, पिता ने उतारा मौत के घाट

सास और देवर पर भी हत्या में साथ देने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

बिहार। पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने महज 18 महीने की अपनी मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। शक और अंधविश्वास की वजह से अंजाम दी गई इस वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र के गोंदवारा पतकैली पंचायत स्थित भमेठ गांव की है। आरोप है कि ब्रह्मदेव कुमार नामक व्यक्ति ने अपनी बेटी जानवी कुमारी की नाक और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। बच्ची की मां हिना कुमारी ने भवानीपुर थाना में पति ब्रह्मदेव कुमार, सास राधा देवी और देवर कैलाश राम के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई है।

हिना कुमारी का कहना है कि परिवार के लोग जन्म से ही जानवी को ‘किन्नर’ मानते थे और इसी वजह से उसे मारने की कोशिश पहले भी की गई थी। हिना ने बताया कि घटना के दिन वह खेत में मक्का छीलने गई हुई थी। इस दौरान आरोपित पति, सास और देवर ने मिलकर जानवी की जान ले ली।

घर लौटने पर ब्रह्मदेव ने खुद अपनी पत्नी के सामने अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि उसने बेटी की हत्या कर दी है और हिना से यह बात किसी को न बताने की मिन्नत की।

सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक बिनोद कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...