Saturday, September 19, 2026
Home Crime India चाय पीते वक्त बदमाशों ने दागीं गोलियां, एक की मौके पर मौत,...

चाय पीते वक्त बदमाशों ने दागीं गोलियां, एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

पुलिस को शक- जमीनी सौदे को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, कई खोखे बरामद

बिहार। मुजफ्फरपुर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में देर शाम बदमाशों ने एक चाय दुकान पर बैठे दो युवकों को गोलियों से छलनी कर दिया। वारदात में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल युवक इलाज के दौरान चल बसा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े थे और पुलिस को आपसी रंजिश या जमीन विवाद की आशंका है।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त दोनों एक चाय की दुकान पर बैठे थे। गोली लगने से पहले घायल राजू साह ने पुलिस को बताया कि फायरिंग के दौरान वे दोनों भागने लगे, लेकिन दो हमलावरों ने मो. जावेद को निशाना बनाकर कई गोलियां दागीं। इसके बाद राजू साह पर भी दो गोलियां चलाई गईं। अंधेरा होने की वजह से हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने घायल साह को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

पुलिस के मुताबिक, जावेद को चार से पांच और राजू साह को दो गोलियां लगी थीं। घटनास्थल से दर्जनों खोखे बरामद हुए हैं। जावेद मुसहरी प्रखंड कार्यालय में राजस्व कर्मी के निजी सहायक थे, वहीं दोनों मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे।

पुलिस को शक है कि हत्या की वजह जमीन संबंधी विवाद हो सकता है। सिटी एसपी विश्वजीत दयाल और टाउन डीएसपी सीमा देवी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी ने कहा कि मामला प्रथम दृष्टया प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी।

घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है, वहीं स्थानीय लोगों में भी रोष है। वार्ड पार्षद मोहम्मद इकबाल ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...