Saturday, September 19, 2026
Home Crime India अवैध शराब के खिलाफ उमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में...

अवैध शराब के खिलाफ उमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई, आरोपी अनिल रजक हिरासत में

मध्य प्रदेश। उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में 126 लीटर देशी शराब जब्त की गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 75,000 रुपये आंकी गई है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर ग्राम जरहा निवासी अनिल रजक (30 वर्ष) को 126 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

इस अभियान में थाना प्रभारी के दिशा-निर्देशन में पुलिस टीम ने सक्रियता और मुस्तैदी से काम करते हुए शराब तस्करी की साजिश को विफल किया। इस सफल कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में खलबली मच गई है।

इस ऑपरेशन में उप निरीक्षक अमित पटेल, सहायक उप निरीक्षक अनिल सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक राजेश दुबे, प्रमोद पटेल, राजेश सोंधिया, आरक्षक नरेंद्र सुल्खे, महिला आरक्षक शाहीन बी और चालक प्रधान आरक्षक अंजनी तिवारी की अहम भूमिका रही। टीम के तालमेल और सतर्कता की बदौलत यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल हो सकी।

RELATED ARTICLES

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...