Thursday, June 18, 2026
Home Crime India नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर महिला को किया ब्लैकमेल

नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर महिला को किया ब्लैकमेल

ग्वालियर से इंदौर तक पीछा कर ब्लैकमेल करता रहा युवक, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज

मध्य प्रदेश।  ग्वालियर में एक महिला कर्मचारी को नौकरी का झांसा देकर होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्वालियर में ब्यूटी सैलून में कार्यरत 38 वर्षीय महिला से एक युवक ने पहले दोस्ती की और फिर उसे बेहतर नौकरी का प्रस्ताव देकर सिटी सेंटर स्थित एक होटल में बुलाया। महिला के होटल पहुंचने पर आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक ऑफर की, जिसमें कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिलाया गया था। कोल्डड्रिंक पीने के बाद महिला बेसुध हो गई, और होश में आने पर उसने खुद को संदिग्ध अवस्था में पाया।

आरोप है कि इसी दौरान युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। घटना के बाद महिला भयभीत होकर इंदौर चली गई और आरोपी से संपर्क तोड़ दिया।

लेकिन वर्ष 2023 में आरोपी इंदौर पहुंचा और महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक बार फिर होटल में मिलने बुलाया। वहां भी उसने महिला के साथ जबरदस्ती की। इसके बाद वह लगातार महिला को वीडियो और फोटो के जरिए ब्लैकमेल करता रहा और पैसों की मांग करता रहा। जब महिला ने और पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसकी अश्लील सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने इंदौर में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...