Saturday, September 19, 2026
Home Crime India इंदौर में दिल दहला देने वाली घटना, फुटपाथ पर सो रहे मजदूर...

इंदौर में दिल दहला देने वाली घटना, फुटपाथ पर सो रहे मजदूर की बेरहमी से हत्या

नारायण पांचाल की हत्या को लेकर पुलिस ने संदिग्धों से की पूछताछ

मध्य प्रदेश। इंदौर के नंदलालपुरा इलाके में एक हृदयविदारक घटना घटी, जब फुटपाथ पर सो रहे एक मजदूर की अज्ञात हमलावर ने पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय नारायण पांचाल के रूप में हुई है, जो भोपाल का मूल निवासी था और इंदौर में हम्माली का काम करता था। यह घटना नंदलालपुरा सब्जी मंडी के पास घटित हुई, जहां नारायण एक दुकान के बाहर फुटपाथ पर सो रहा था।

रात करीब तीन बजे एक बदमाश ने उसकी जेब से पैसे चुराने का प्रयास किया, जब नारायण ने विरोध किया तो हमलावर ने उसे इंटरलॉकिंग टाइल से सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी, पुलिस ने तेज़ी से शुरू की जांच

घटना का पता उस समय चला जब कुछ राहगीरों ने सुबह खून से सनी लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचित किया। एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आसपास के दुकानों के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पहचान हुई। पुलिस को ‘शांति प्रतिष्ठान’ नामक दुकान के कैमरों से अहम सुराग मिले, जिससे आरोपी की पहचान देव के रूप में हुई, जो धुलिया का निवासी है और नशे का आदी है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है, हालांकि आधिकारिक गिरफ्तारी की पुष्टि अभी नहीं की गई है।

दुकान की रखवाली करता था मृतक

नारायण पांचाल वर्षों से इंदौर में रहकर इसी इलाके में स्थित एक दुकान की रखवाली करता था। वह उसी दुकान के बाहर फुटपाथ पर सोता था, जहां उसकी लाश मिली। दुकानदारों के अनुसार, वे सुबह 10 बजे के बाद अपनी दुकानें खोलते हैं, इसलिए रात की घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। इस दुखद घटना के बाद, नारायण के परिजनों से अब तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है। शव को मर्चुरी में रखा गया है और पुलिस उनका पता लगाने की कोशिश कर रही है।

हत्या की वजह: लूटपाट और पैसों के लिए की गई हत्या

पुलिस के अनुसार, नारायण को शनिवार को अपनी मेहनत की कमाई से लगभग तीन हजार रुपए मिले थे, जिन्हें आरोपी ने लूटने की कोशिश की। एसीपी विनोद दीक्षित ने बताया कि लूटपाट के इरादे से यह हत्या की गई। डीसीपी हंसराज जैन के अनुसार, पत्थर से हमला करने के कारण ही नारायण की मौत हुई। फिलहाल कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...