Thursday, June 18, 2026
Home Crime Uttarakhand शेयर मार्केट में मुनाफे का सपना दिखाकर दो लोगों से लाखों की...

शेयर मार्केट में मुनाफे का सपना दिखाकर दो लोगों से लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज

एक पीड़ित से WhatsApp ग्रुप के ज़रिए और दूसरे को Instagram पर संपर्क कर फंसाया गया

देहरादून। देहरादून में साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर दो युवकों को करोड़ों के मुनाफे का लालच देकर करीब 14 लाख रुपये की ठगी का शिकार बना लिया। दोनों मामलों में एक महिला द्वारा सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से निवेश का झांसा देकर रकम ऐंठी गई। पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है, जहां पौंधा निवासी विकास कुमार को एक फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर 10.50 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 फरवरी को उन्हें ‘आस्क फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट लर्निंग क्लब-टी 903’ नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इस ग्रुप की अगुवाई ‘प्रिया शर्मा’ नाम की एक महिला कर रही थी, जिसने स्टॉक्स में निवेश कर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा दिया।

करीब तीन सप्ताह की बातचीत के बाद महिला ने विकास को अपने बताए खातों में रकम जमा कराने को कहा। पीड़ित ने 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक कुल 10.50 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। निवेश के बाद ग्रुप में उनके खाते में 26 लाख रुपये का लाभ दिखाया गया। लेकिन जब उन्होंने राशि निकालनी चाही तो आरोपियों ने 21 लाख रुपये अतिरिक्त आईपीओ ट्रांजैक्शन फीस जमा करने को कहा, जिसके बाद उन्हें ठगी का अंदेशा हुआ। पुलिस ने प्रिया शर्मा और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दूसरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां 14 कोर्ट रोड निवासी धनंजय डोभाल से शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने के नाम पर 3.8 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित के अनुसार, 9 फरवरी को उन्हें इंस्टाग्राम पर ‘आस्क इन इन्वेस्टमेंट’ नाम की कथित कंपनी से मैसेज मिला और एक एप डाउनलोड करने को कहा गया। एप में भी ‘प्रिया शर्मा’ नाम की महिला ने निवेश के लिए प्रेरित किया।

धनंजय ने 6 मार्च से 28 मार्च के बीच कुल 3.8 लाख रुपये अलग-अलग किश्तों में महिला द्वारा बताए खातों में भेज दिए। लेकिन जब उन्होंने लाभ की राशि वापस लेनी चाही तो उनसे 15% जीएसटी जमा करने को कहा गया। इंकार करने पर महिला ने ग्रुप छोड़ने की धमकी दी, जिससे पीड़ित को धोखाधड़ी का संदेह हुआ। इस पर 9 मई को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

कोतवाल चंद्रभान सिंह और प्रेमनगर एसओ मोहन सिंह के अनुसार, दोनों मामलों की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...