Sunday, September 20, 2026
Home Crime India शिवपुरी में शिक्षिका ने स्कूल संचालक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस...

शिवपुरी में शिक्षिका ने स्कूल संचालक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, स्कूल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मध्य प्रदेश। शिवपुरी जिले में एक निजी स्कूल संचालक के खिलाफ फिजिकल थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पीड़िता, जो इसी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी, ने संचालक पर नशीला पदार्थ देकर शारीरिक शोषण करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है।

फिजिकल थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। 24 जुलाई 2024 को स्कूल में आयोजित “ब्लू डे” कार्यक्रम के बाद स्कूल संचालक अनिल उपाध्याय ने उसे बातचीत के बहाने रोक लिया और पानी पीने को दिया। पीड़िता के अनुसार, पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई। होश में आने पर संचालक ने उसे बताया कि उसने शारीरिक संबंध बनाए हैं और इसका वीडियो भी बना लिया है।

आरोप है कि इसके बाद अनिल उपाध्याय ने वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करते हुए लगातार शारीरिक शोषण किया। जनवरी 2025 में पीड़िता को स्कूल से निकाल दिया गया, जिसके बाद उसने यह घटना अपने पति को बताई। सोमवार को पति के साथ थाने पहुंचकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी नवीन यादव ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर स्कूल संचालक के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...