Saturday, September 19, 2026
Home Crime India युवती को जिंदा जलाने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

युवती को जिंदा जलाने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

शादी से इनकार पर प्रेमी ने साथियों संग मिलकर की निर्मम हत्या

हरियाणा। झज्जर जिले के साल्हावास थाना क्षेत्र के गांव धारौली में 27 अप्रैल को एक घर में आग लगाकर हिमांशी उर्फ निधि की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में पहले ही एक आरोपी — मृतका की बहन कोमल के जेठ — को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस ने दो अन्य आरोपियों, आशीष निवासी मोहम्मदपुर (जिला रेवाड़ी) और विकास निवासी नंगलाबरी (जिला इटावा, उत्तर प्रदेश), को भी काबू कर लिया है।

सहायक पुलिस आयुक्त अनिरुद्ध चौहान ने बताया कि 27 अप्रैल की रात गांव धारौली में एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। इस घटना में दो सगी बहनें झुलस गईं थीं — जिनमें हिमांशी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कोमल को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने टीम सहित घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। जांच में सामने आया कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या की सोची-समझी साजिश थी।

आरोपी नरेंद्र की दोस्ती मोहम्मदपुर निवासी आशीष से थी, जिसने आगे विकास को इस साजिश में शामिल किया। नरेंद्र ने आशीष से बताया कि वह हिमांशी से शादी करना चाहता है, लेकिन मना किए जाने पर उसने हत्या की योजना बनाई। इसके लिए उन्होंने एक कार का इंतजाम किया और नंबर प्लेट पर शैंपू और मिट्टी लगाकर पहचान छिपाई।

तीनों आरोपी 27 अप्रैल की रात को धारौली पहुंचे और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम दिया गया। मौके से भागने के लिए प्रयुक्त वाहन विकास के पास से बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को झज्जर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में और भी आरोपियों की संलिप्तता की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...