Saturday, September 19, 2026
Home Crime India गैंगवार का खूनी बदला- 14 गोलियों से दीपक की हत्या, मुख्य आरोपी...

गैंगवार का खूनी बदला- 14 गोलियों से दीपक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

जेल में हुई दोस्ती बनी गैंगवार की वजह

हरियाणा। गैंगवार के बदले की आग में झुलसी एक और जान — हिस्ट्रीशीटर दीपक गुहणा की हत्या और उसके साथी मंदीप पर जानलेवा हमले के मामले में स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट (SAUG) को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य शूटर राहुल उर्फ भूर्री को गिरफ्तार कर लिया है, जो हरियाणा के गांव भूर्री का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया है कि वारदात की जड़ें जेल में बनी दुश्मनी और दोस्ती से जुड़ी हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) राजपाल सिंह ने जानकारी दी कि 27 फरवरी को एयर इंडिया में पायलट के पद पर तैनात प्रीत कमल सिंह, जो पंजाब के जालंधर स्थित गांव दकोहा के निवासी हैं, ने बहालगढ़ थाना पुलिस को इस मामले की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त कपिल आंतिल (निवासी मुरथल) ने उन्हें एक मोबाइल नंबर भेजा था। जब वह दिल्ली के महिपालपुर में थे, तो उन्होंने उस नंबर पर कॉल की। बातचीत के बाद उन्हें पीतमपुरा के पास बुलाया गया।

वहां कपिल के चचेरे भाई मंदीप और गांव गुहणा निवासी दीपक उर्फ भांजा उनसे मिले। इसके बाद सभी लोग दिल्ली से सोनीपत के कुमासपुर स्थित वीर ढाबा के बाहर रुके, जहां पहले से मौजूद 3-4 युवक कार से पहुंचे और दीपक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। दीपक को 14 गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंदीप के गले में भी गोली लगी।

हमले के दौरान एक हमलावर ने राहुल भूर्री का नाम लिया था। इस आधार पर पुलिस ने राहुल समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच की जिम्मेदारी एसएयूजी को सौंपी गई।

एसएयूजी प्रभारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ की टीम ने पहले ही राकेश उर्फ फौजी (निवासी ब्राह्मण माजरा, पानीपत), अनिल (मुडलाना), और गौरव (गन्नौर) को गिरफ्तार कर लिया था। अब मुख्य आरोपी राहुल उर्फ भूर्री भी पुलिस की गिरफ्त में है।

जांच में सामने आया है कि राहुल ने यह हत्या राकेश उर्फ पंपू की दोस्ती में की, जिसकी शुरुआत पानीपत की सिवाह जेल में हुई थी। दरअसल, दीपक उर्फ भांजा ने 2014 में राकेश के जीजा विनोद उर्फ धोला की हत्या की थी, और इसी का बदला लेने के लिए यह प्लान रचा गया।

राहुल पर पहले से ही हत्या, रंगदारी, मारपीट और अवैध हथियारों से जुड़े कुल सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उससे रिमांड पर पूछताछ कर रही है, जिससे और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...