Saturday, September 19, 2026
Home Crime India ठियोग में बड़ा बैंकिंग फर्जीवाड़ा, 6 लोगों के नाम पर लिया 56.83...

ठियोग में बड़ा बैंकिंग फर्जीवाड़ा, 6 लोगों के नाम पर लिया 56.83 लाख का लोन

आरोपी ने बैंक कर्मियों से मिलीभगत कर तैयार किए फर्जी दस्तावेज, पुलिस जांच में जुटी

हिमाचल प्रदेश। शिमला जिला के ठियोग में एक धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ है, जिसमें संजीव कुमार वर्मा नामक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से 56.83 लाख रुपये का कर्ज निकालने का आरोप है। आरोप है कि संजीव ने बैंक ऑफ इंडिया की सरोग शाखा के अधिकारियों—शाखा प्रबंधक चेत राम ठाकुर और कैशियर विजय कुमार—के साथ मिलकर छह अलग-अलग लोगों के नाम पर कर्ज लिया।

पीड़ितों में इंद्र सिंह, उसकी पत्नी निशा, अनिल वर्मा, जगदीश, हरीश चौहान और आशा शामिल हैं, जिनके नाम और पहचान का दुरुपयोग कर विभिन्न मदों में ऋण लिया गया। आरोप है कि इन लोगों को इस कर्ज की जानकारी तब हुई जब बैंक से नोटिस मिला, जिससे वे हैरान रह गए।

पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि संजीव ने वाहन ऋण, केसीसी लिमिट और अन्य लोन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जाली दस्तावेज तैयार किए। उसने 2022 में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक से फॉर्च्यूनर गाड़ी भी जगदीश के नाम पर, लेकिन खुद के इस्तेमाल के लिए खरीदी, जिसमें फर्जी संपत्ति दस्तावेजों का सहारा लिया गया।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने पुष्टि की है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...