Sunday, September 20, 2026
Home Crime India अज्ञात हमलावर ने दिनदहाड़े रिटायर्ड फौजी को गोली मारकर उतारा मौत के...

अज्ञात हमलावर ने दिनदहाड़े रिटायर्ड फौजी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी 

दुकान में घुसकर हमलावर ने सीने में मारी तीन गोलियां

पंजाब। तरनतारन के दुबली गांव में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक पूर्व सैनिक और पेस्टीसाइड स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात सदर पट्टी थाना क्षेत्र में स्थित दुकान पर उस समय हुई जब पीड़ित दुकान में अकेले मौजूद थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जसवंत सिंह उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है, जो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में एक आढ़ती के साथ मिलकर पेस्टीसाइड स्टोर चला रहे थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे जब वह अपनी दुकान में बैठे थे, तभी एक अज्ञात हमलावर पल्सर मोटरसाइकिल पर आया और पिस्टल से उन पर तीन गोलियां चलाईं। गोलियां सीधे उनके सीने में लगीं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

परिजनों का आरोप है कि जसवंत सिंह को पिछले कुछ समय से गैंगस्टरों द्वारा रंगदारी के लिए धमकी भरे कॉल आ रहे थे। उनका कहना है कि पैसे न देने के चलते ही यह हत्या की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर पट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...