Friday, June 19, 2026
Home Crime India फोटोग्राफी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

फोटोग्राफी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। झालावाड़ कस्बा डग क्षेत्र के पठारी मोहल्ले में 24 अप्रैल को शादी की कलश यात्रा में फोटोग्राफी कर रहे व्यक्ति शम्भू सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी लसुडिया थाना डग की सरेआम गोली मारकर हत्या के फरार आरोपी सोहेल खान पुत्र नियामत खान (29) निवासी पठारी मोहल्ला थाना डग, फैजल खान उर्फ हिदायत पुत्र अय्यास खान (22) निवासी घाटाखेड़ी थाना डग एवं फारूख पुत्र अयूब खान (29) निवासी सांकरिया थाना गंगधार को गठित टीमों द्वारा सोमवार को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में पूर्व में एक विधि विरूद्ध संर्घषरत बालक को डिटेन करने में सफलता अर्जित की गई।

एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि 25 अप्रैल को किशन सिंह निवासी लसुडिया थाना डग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डग पर एक रिपोर्ट पेश की कि उसका बड़ा भाई शम्भू सिंह शादियों में वीडियोग्राफी का कार्य करता था। दिनांक 24 अप्रैल को दीपक मेहर निवासी गंगधार वालों के साथ उसके रिश्तेदार प्रकाशलाल मेहर निवासी डग के यहां पर शादी की वीडियोग्राफी करने आया था। शाम को करीब 05.15 बजे एक नीले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में आये अज्ञात व्यक्तियों ने आते ही उसके भाई को पिस्टल से गोली मार फरार हो गए। इस पर थाना डग पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी तोमर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजी लाल मीणा के सुपरविजन एवं सीओ गंगधार जयप्रकाश के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। जिसमें सीओ भवानी मण्डी प्रेमचंद, सीओ पिडावा सुनील कुमार, थानाधिकारी डग, गंगधार, खानपुर, उन्हेल एवं जिला स्पेशल टीम को शामिल किया गया।

गठित टीमों द्वारा मन्दसौर, उज्जैन, इन्दौर, प्रतापगढ़ और सम्पूर्ण जिले झालावाड़ में आरोपियों की तलाश में दबिशें दी गईं। तकनीकी संसाधनों की सहायता से और आरोपियों की धरपकड़ के लिए सघन नाकाबन्दी, सर्च अभियान, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर वाहन व आरोपियों की पहचान की गई। टीमों द्वारा लगातार अथक प्रयास करते हुए सोमवार को रिंग रोड, उज्जैन, मध्यप्रदेश से आरोपी सोहेल खान, फैजल खान उर्फ हिदायत और फारूख को जिला स्पेशल टीम एवं थाना गंगधार टीम द्वारा डिटेन किया गया।

घटना में मुख्य आरोपी सोहेल खान के खिलाफ हथियार तस्करी, मादक पदार्थ तस्करी, हत्या के प्रयास सहित कुल 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। ये प्रकरण झालावाड़ के थाना डग, कोटा के बोरखेड़ा, और महाराष्ट्र के नागपुर जिले के थाना कोराडी और नंदनवन में दर्ज हैं। सरेआम गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

RELATED ARTICLES

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की खेप के साथ संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर- भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन...

दिल्ली में गवाहों को डराने की साजिश! शाहाबाद डेरी में ‘सनी हत्याकांड’ के पीड़ित परिवार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

नई दिल्ली: राजधानी के बाहरी दिल्ली स्थित शाहाबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सी-ब्लॉक में गुरुवार शाम को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की खेप के साथ संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर- भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन...

दिल्ली में गवाहों को डराने की साजिश! शाहाबाद डेरी में ‘सनी हत्याकांड’ के पीड़ित परिवार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

नई दिल्ली: राजधानी के बाहरी दिल्ली स्थित शाहाबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सी-ब्लॉक में गुरुवार शाम को...

तुगलक रोड में कबाड़ी को मारी गोली, पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच तेज

नई दिल्ली: राजधानी के बेहद सुरक्षित और वीआईपी इलाके तुगलक रोड में बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने एक...

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...