Sunday, September 20, 2026
Home Crime India लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

तीनों आरोपियों के पैर में लगी गोली 

गोपालगंज। उत्तर प्रदेश की 17 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों और बिहार पुलिस की टीम के बीच मुठभेड़ हुई है। सोमवार मध्य रात्रि को कुचायकोट थाना क्षेत्र के पेटभरिया चवर के समीप पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने गई थी। लेकिन, तीनों ने पुलिस को देखते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी गोलीबारी की। इसमें तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। तीनों का इलाज चल रहा है।

इधर, मुठभेड़ की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अस्पताल के बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने कहा कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पेटभरिया चंवर के पास छिपे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस तीनों को पकड़ने पहुंची। पुलिस को देखते ही तीनों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोलीबारी की। इस दौरान तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों के पास से देसी कट्टा, रिवॉलवर और कारतूस बरामद किया है।

आपको बता दें कि अपने लकवाग्रस्त पिता का इलाज कराने उत्तरप्रदेश से आई किशोरी (17 वर्ष) के साथ सासामुसा रेलवे स्टेशन पर तीन आरोपियों ने सोमवार की सुबह हैवानियत किया था। दरिंदों ने बेरहमी से उसकी पिटाई की और शरीर पर जगह-जगह नाखून से नोंच डाला। इतना ही नहीं, कान और नाक से सोने के गहने भी छीन लिए। जख्मी किशोरी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की रहनेवाली है। वह श्यामपुर में पिता का इलाज कराने के बाद ट्रेन से घर लौटने के लिए रविवार की रात सासामुसा स्टेशन पहुंची। ट्रेन छूट जाने की वजह से वह रात में स्टेशन पर ही रुकी हुई थी। इसी दौरान उसके साथ तीनों ने ऐसा किया था। इसके बाद पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई थी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...