Saturday, September 19, 2026
Home Crime India ट्रेन का इंतजार कर रही युवती के साथ तीन युवकों ने किया...

ट्रेन का इंतजार कर रही युवती के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जांच शुरू

गोपालगंज। सासामुसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही युवती के साथ हैवानियत हुई है। वह अपने पिता के साथ उनका इलाज करवा कर लौट रही थी। इसी दौरान तीन युवकों ने उसका सामूहिक दुष्कर्म किया। अब युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि  कुचायकोट थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव स्थित एक डॉक्टर के पास लकवा बीमारी का इलाज करने के लिए सोमवार को यूपी की युवती श्यामपुर पहुंची।

अपने पिता का इलाज करा कर वापस अपने घर लौटने के लिए वह सासामुसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने लगी। इसी बीच तीन युवकों ने युवती के साथ हैवानियत की। इधर, घटना की जानकारी पीड़ित युवती ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो की तलाश में छापेमारी चल रही है। युवती का मेडिकल करवाया गया है।

उससे पूछताछ चल रही है।  बताया जाता है कि गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में एक प्रसिद्ध डॉक्टर है, जो लकवा बीमारी का इलाज करते हैं। पीड़ित युवती यूपी से अपने पिता जो लकवा की बीमारी से ग्रसित है। उनका इलाज कराने के लिए खुद अपने दिव्यांग पिता को लेकर सोमवार को निजी क्लीनिक पहुंची थी। जहां इलाज करा कर वह पिता के साथ अपने गांव लौट रही थी। इसी बीच सासामुसा रेलवे स्टेशन पर उसके साथ तीन युवकों ने दरिंदगी की। वहीं घटना के बाद लोगों का कहना है कि गोपालगंज में सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं लगातार हो रही है।

इससे पूर्व ही मांझा थाना क्षेत्र के कोईनी, सिधवलिया थाना क्षेत्र एवं बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में ऐसी घटनाएं घट चुकी है। जनप्रतिनिधि एवं आम लोग पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। महिलाएं एवं लड़कियां अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। इसके बावजूद भी जिले की पुलिस ऐसी घटनाओं को रोकने में विफल साबित हो रही है। इस घटना की तमाम सामाजिक संगठनों एवं पार्टी के नेताओं ने घोर निंदा की है। महिलाओं की सुरक्षा गोपालगंज पुलिस के लिए लगातार चुनौती बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...