Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पांच साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उतारा मौत के...

पांच साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट, चार आरोपी गिरफ्तार 

हरियाणा। जींद में शहर की झुग्गी बस्ती में एक महिला व उसकी पांच वर्षीय बेटी से सामूहिक दुष्कर्म और उसकी पांच वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों हमीद खान, शिवा और बीरू को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं एक आरोपी नाबालिग है। उसे सुधार गृह भेज दिया है। इस मामले में बड़ा खुलासा यह हुआ है कि जिस पांच वर्षीय बच्ची की हत्या की गई थी, उसके साथ भी आरोपियों ने हत्या से पहले दुष्कर्म किया था।

बच्ची की गला दबाकर की थी हत्या

एसपी सोनाक्षी सिंह ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि एक महिला ने थाना शहर जींद में शिकायत में बताया था कि उसका परिवार कूड़ा बीनने का काम करता है। उसके पति का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से विवाद हो गया। इस झगड़े में उसके पति को चोटें आईं, लेकिन पुलिस में शिकायत के बाद समझौता हो गया। सोमवार रात में वह अपने तीन बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रही थी तभी आरोपी हमीद खान अपने तीन साथियों के साथ आया। उन्होंने महिला को बेहोश कर दिया और उसे और उसकी पांच साल की बेटी को उठाकर कूड़े के ढेर के पास ले गए। वहां बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में हमिद खान, बीरू, शिवा और एक अन्य नाबालिग को नामजद किया गया था। आरोपी भी उसी इलाके के रहने वाले हैं, जिस इलाके की महिला है। इस मामले में बच्ची को दफना दिया गया था, लेकिन पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बच्ची का शव श्मशान घाट से निकालने का काम किया था। बाद में पुलिस ने बच्ची के शव का खानपुर पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया था।

मां के साथ दुष्कर्म व मारपीट के दौरान शोर मचा रही थी नाबालिग

मां के साथ मारपीट व दुष्कर्म के दौरान नाबालिग बचाव के लिए शोर मचा रही थी। इसके कारण आरोपियों ने पहले मां के साथ मारपीट की और बाद में नाबालिग के साथ भी सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान नाबालिग चिल्लाने लगी तो आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस की कई टीम इस मामले में आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी, लेकिन आरोपी पिछले दो दिनों से फरार चल रहे थे। पुलिस ने कल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में नाबालिग को रात ही जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया और उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया, जबकि बाकी तीनों हामिद, बीरू और शिवा को आज यहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट विवेक सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है

पुलिस ने अदालत को बताया कि इस मामले में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने अदालत को यह भी बताया कि इस मामले में बच्ची के साथ रेप किए जाने की बात भी सामने आई है और आरोपियों ने इस बात को भी कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से घटनास्थल की निशानदेही करवाई जानी है। जहां से उन्होंने महिला को उठाया और जहां महिला के साथ बलात्कार किया। साथ ही जहां से उन्होंने बच्ची को उठाया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

पहली बार सामने आई बच्ची के साथ रेप की बात

इस मामले में जब आज पुलिस ने तीनों आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया तो पुलिस ने अदालत को बताया कि बच्ची के साथ भी रेप किए जाने की बात है। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी तक यह मामला महिला से गैंगरेप और बच्ची की हत्या का माना जा रहा था, लेकिन आज यह मामला मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और बेटी की हत्या का बन गया है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...