Sunday, September 20, 2026
Home Crime India शाला ही निकला जीजा का हत्यारा, गाली-गलौज से तंग आकर उतारा मौत...

शाला ही निकला जीजा का हत्यारा, गाली-गलौज से तंग आकर उतारा मौत के घाट 

राजस्थान। जिले के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में एक झोपड़ी से मजदूर का शव मिलने के बाद की गई छानबीन में मामला हत्या का निकला। 13 अप्रैल को झोपड़ी से दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मप्र निवासी कोडरी सीताराम (30) पुत्र रघुनाथ का शव बरामद हुआ। मृतक मजदूरी का कार्य करता था और घटनास्थल पर उसका साला मस्तराम भी मौजूद था, जो उसके साथ ही रहता था।

सब इंस्पेक्टर पारुल यादव ने बताया कि मस्तराम ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा पिछले कुछ दिनों से शराब के नशे में था और काम पर नहीं जा रहा था। उसने दावा किया कि जीजा की मौत भूख-प्यास और गर्मी से हो गई होगी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मस्तराम की बातों को सच मानते हुए शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाकर उसे सुपुर्द कर दिया, जिससे वह शव को मप्र ले गया।

मामले में नया मोड़ तब आया, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। सब इंस्पेक्टर पारुल यादव ने बताया कि रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मृतक के शरीर के बाईं ओर गंभीर चोटें थीं और आंतों में भारी फ्रैक्चर पाए गए और ये चोटें ही उसकी मौत का कारण बनीं। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या के रूप में दर्ज किया और जांच शुरू की।

थाना प्रभारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने मस्तराम को पूछताछ के लिए बुलाया। सख्ती से पूछताछ करने पर मस्तराम ने अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसका जीजा अक्सर शराब पीकर उसे गाली-गलौज करता था। 11 अप्रैल की रात भी जीजा ने अभद्र व्यवहार किया, जिससे गुस्से में आकर मस्तराम ने पहले डंडे से हमला किया और फिर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद मस्तराम पास की झोपड़ी में जाकर सो गया और अगले कुछ दिनों तक रोज झोपड़ी जाकर मृतक की स्थिति देखता रहा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद कर हत्या के आरोप में मस्तराम को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...