Sunday, September 20, 2026
Home Crime India एक साल से फरार चल रहा NEET पेपर लीक केस का मास्टरमाइंड...

एक साल से फरार चल रहा NEET पेपर लीक केस का मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे, दानापुर इलाके से किया गिरफ्तार

बिहार। NEET पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को शुक्रवार सुबह दानापुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। वह 5 मई 2024 से फरार था और उस पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

संजीव मुखिया पर न केवल NEET, बल्कि अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और फर्जीवाड़े का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद STF की टीम आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी, जहां से रिमांड की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पूर्व में हुई कार्रवाई

इससे पहले 4 मार्च को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने फरार आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर बलबा गांव स्थित उसके निवास पर कोर्ट का इश्तिहार चस्पा किया था। यह कदम ईओयू थाना पटना में दर्ज केस संख्या 16/23 के तहत उठाया गया था, जिसने पूरे राज्य में हलचल मचा दी थी।

आरोपों का इतिहास

संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया नालंदा के नूरसराय वानिकी कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत रहा है। उसे बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा घोटाले का भी प्रमुख संचालक माना जाता है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि उसने अपने बेटे डॉ. शिव के साथ मिलकर विभिन्न परीक्षाओं में गड़बड़ी की योजना बनाई थी। गौरतलब है कि डॉ. शिव पहले से ही सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में जेल में बंद है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...