Saturday, September 19, 2026
Home Crime India महिलाओं से लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार 

महिलाओं से लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार 

बिहार। भागलपुर में साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन लोन दिलाने का लालच देकर भोली‑भाली महिलाओं से लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह की चार महिलाओं और एक पुरुष सरगना को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद हुए, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

मामले को लेकर साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि गिरोह बूढ़ानाथ मंदिर स्थित एक विवाह‑भवन से अपना नेटवर्क चला रहा था। तकनीकी जांच व पीड़ितों के बयानों के आधार पर पुलिस ने महज छह घंटे में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया और बंधक बनाई गई महिलाओं को मुक्त कराया।

अब तक 50 हजार से 8 लाख रुपये की ठगी
जांच में सामने आया कि गिरोह ने प्रत्येक पीड़िता से न्यूनतम 50 हजार और अधिकतम 8 लाख रुपये तक वसूले। खगड़िया जिले के गोगरी‑जमालपुर और नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर की कई महिलाएं शिकार बनीं। बताया जा रहा है कि 21 अप्रैल को माला देवी ने लिखित शिकायत दी थी कि ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर उनकी रकम मांगी जा रही है और कुछ महिलाओं को बंधक बनाया गया है। इसी आधार पर एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी की निगरानी में विशेष टीम गठित हुई और विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की गई।

गिरोह का तरीका बेहद शातिराना
इस ठगी गिरोह की महिलाएं आसपास के ग्रामीण इलाकों की सीधी सादी महिलाओं को अपना निशाना बनाती थीं। बैंक से लोन दिलाने के नाम पर इनसे 50 हजार से लेकर लाखों रुपये तक वसूलती थीं। इसके बाद दूसरी महिलाओं को पूंजी लगाने के लिए प्रेरित करती थीं। डीएसपी ने बताया कि ठगी का यह नेटवर्क महिलाओं को दोगुना-चार गुना मुनाफा देने का लालच देता था। इन महिलाओं को कुछ दिन तक अपने साथ रखा जाता और सोशल मीडिया पर साथ में खाना-पीना, घूमना जैसी तस्वीरें पोस्ट कर विश्वास जमाया जाता। पहले तातारपुर इलाके में इस गिरोह का दफ्तर था, जिसे बाद में शिफ्ट कर बूढ़ानाथ मंदिर के विवाह भवन में संचालित किया जा रहा था।

गिरफ्तार ठगी गिरोह सदस्यो के नाम
1.रवि शेखर उर्फ मनोज साहू, गोगरी जमालपुर , खगड़िया,
2.सुलेखा देवी, पति शंभु सहनी, गोगरी जमालपुर,
3.गुड़िया देवी, पति स्व साहेब शर्मा, बेलदोर, खगड़िया
4.सुनीता देवी, पति राजू साह, नारायणपुर, बिहपुर,जिला नवगछिया,
5.बेबी देवी, पति सुभाष सहनी, नारायणपुर, बिहपुर, नवगछिया शामिल थी।

ठगी का शिकार होने वाली महिलाएं
1.माला देवी से 8 लाख
2.पार्वती देवी -1लाख
3.पूनम देवी- 1.5 लाख
4.गुड़िया देवी- एक लाख
5.अजमेरी देवी – 50 हजार
6.नविशा खातून -35. हजार
7.सरिता देवी- 20 हजार
8.तनीजिया खातून -10 हजार

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...