Saturday, September 19, 2026
Home Crime India चार साल से फरार चल रहे ठग को साइबर क्राइम ब्रांच ने...

चार साल से फरार चल रहे ठग को साइबर क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

भोपाल। साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने चार साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी ठग सैयद परवेज हाशमी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों से क्रेडिट कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देता था और ओटीपी लेकर उनके खाते से लाखों की ठगी करता था।

क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने का झांसा, फिर ओटीपी लेकर ठगी
गिरफ्तार आरोपी सैयद परवेज हाशमी दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है और उसने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह एक फर्जी कॉल सेंटर चलाकर भारतीय स्टेट बैंक का अधिकारी बनकर लोगों को कॉल करता। कार्ड ब्लॉक होने का डर दिखाकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी और ओटीपी हासिल करता और फिर खातों से पैसे उड़ा लेता था।

भोपाल के डॉक्टर से की गई थी 3.61 लाख की ठगी
12 अगस्त 2020 को भोपाल निवासी डॉ. देवप्रिय शुक्ला के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी हुई थी। उन्हें एक फर्जी कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को एसबीआई का अधिकारी बताया और कार्ड ब्लॉक होने की बात कहकर ओटीपी ले लिया। इसके बाद उनके खाते से 3,61,999 रुपये निकाल लिए गए। शिकायत पर 20 अगस्त 2020 को मामला दर्ज हुआ था।

तकनीकी जांच और लगातार निगरानी से मिली सफलता
पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, डीसीपी अखिल पटेल और एडी. सीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में साइबर ब्रांच ने आरोपी को पकड़ने के लिए तकनीकी विश्लेषण के साथ मैदानी स्तर पर जानकारी जुटाई।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...