Monday, June 22, 2026
Home Crime Uttarakhand पिस्टल से चली गोली से बीएससी का छात्र घायल, आरोपी गिरफ्तार

पिस्टल से चली गोली से बीएससी का छात्र घायल, आरोपी गिरफ्तार

प्रेमनगर। क्षेत्रांतर्गत कोलूपानी, कोटरा संतूर रोड स्थित एक निजी पेईंग गेस्ट (पी0जी) में रह रहे एवं एक निजी शिक्षण संस्थान के बी0एस0सी0 एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के छात्र शशि शेखर पुत्र नंदकिशोर यादव, निवासी ग्राम छतर लोधमा, जिला रामगढ़, झारखंड, (आयु 21 वर्ष) को संदिग्ध परिस्थिति में सिर में गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुचां। थाना प्रेमनगर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 69/2025 धारा 109 बी0एन0एस0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का गहन निरीक्षण कराया गया। प्रारंभिक जांच में घटना के समय घायल छात्र के साथ उसके कमरे में उसके एक अन्य मित्र शशि रंजन पुत्र प्रमोद कुमार यादव जो कि उसी निजी इंस्टिट्यूट में ही बी0ए0सी0 एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का छात्र है का मौजूद होना प्रकाश में आया।

पूछताछ में शशि रंजन द्वारा बताया गया कि घटना के दिन वो दोनो शशि शेखर के कमरे में बैठे थे। शशि शेखर बैड़ के सिरहाने से एक पिस्तौल जो पिछले काफी समय से उसके पास था को निकालकर उसे दिखाने लगा। इसी बीच पिस्टल से छेडखानी के दौरान शशि रजंन के हाथ से गलती से पिस्टल का ट्रिगर दब गया और अचानक चली गोली सीधे शशि शेखर के सर में बाई तरफ लगी। शशी शेखर के सिर से खून की तेज धार निकलने लगी और वह वहीं बिस्तर पर तडपने लग गया। जिससे शशि रजंन घबरा गया और हडबडाट में उसने पिस्टल, उसका मैगजीन तथा खोखा को उठाया और जहां से शशि शेखर ने पिस्तौल निकाली थी वहीं वापस डाल दिया और वहां से बाहर आ गया। जिसके पश्चात अन्य दोस्तो की मदद से शशि शेखर को लेकर अस्पताल लाया गया।

घटना में अभियुक्त शशि रंजन की संलिप्तता प्रकाश में आने एवं अभियुक्त का घटना हेतु आशय ना पाये जाने पर अभियोग में धारा 109 बी0एन0एस0 को धारा 110 बी0एन0एस0 में तरमीम कर अभियुक्त शशि रंजन को गिरफ्तार किया गया।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ जयदेवी क्षेत्र के गहरी...

सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए (CIA) पुलिस की संयुक्त टीम और...

अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कुछ अज्ञात...

खालिस्तानी-गैंगस्टर नेटवर्क के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने सुरक्षा बलों और सेना के लिए हथियार बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी के संस्थापक...

एसटीएफ एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

पंजाब के मोहाली से अवैध रूप से लाई जा रही पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की कुल 80 पेटियां बरामद की गईं।  कार्यवाही के दौरान शराब...

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

गुरुग्राम के ज्वेलरी शोरूम में दंपती बनकर पहुंचे शातिर, 4.5 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार

गुरुग्राम: साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार स्थित एक नामचीन ज्वेलरी शोरूम में चोरी की एक अनोखी और शातिर वारदात सामने आई है।...

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...