Saturday, September 19, 2026
Home Crime India सविना पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, सात दलालों...

सविना पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, सात दलालों सहित कई लड़कियां गिरफ्तार

हरियाणा।  शहर में तेजी से पांव पसार रहे देह व्यापार के गंदे धंधे पर सविना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आधी रात करीब 3 बजे शहर के सेक्टर 13 स्थित एक होटल में छापा मारा और एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए सात दलालों के साथ देह व्यापार मे लिप्त कई लड़कियों को गिरफ्तार किया।

ये सभी आरोपी युवतियों को बहला-फुसलाकर या मोटी कमाई का लालच देकर शहर लाते थे और अवैध तरीके से देह व्यापार करवा रहे थे। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में चल रहे अवैध गतिविधियों पर रोक अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद शहर में वैश्यावृत्ति के धंधे में लिप्त कई दलाल रातोंरात अंडर ग्राउंड हो गए।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से डिकॉय ऑपरेशन चलाकर होटल में छापा मारा और अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों को पकड़ा है। इस कार्रवाई मे पुलिस ने झाड़ोल निवासी मुकेश कुमार मीणा, भाणदा निवासी भावेश जोशी, डूंगरपुर निवासी राजेश कुमार, नाथूराम पटेल और शिव कॉलोनी प्रताप नगर निवासी यशपाल वैष्णव के साथ डूंगरपुर निवासी बापूलाल पटेल और जयेश भाटिया को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि ये सभी दलाल शहर में पिछले कई सालों से सक्रिय हैं और कुछ समय पहले तक सबसिटी सेंटर को इन्होंने अपना गढ़ बना रखा था। पुलिस ने इनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक यह गिरोह दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और नेपाल से युवतियों को लाकर देह व्यापार करवा रहा था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन लोग सक्रिय हैं और यह गिरोह किन-किन जगहों पर फैला हुआ है। सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे गहन पूछताछ जारी है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...