Saturday, September 19, 2026
Home Crime India स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर किया अपहरण, आरोपी...

स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर किया अपहरण, आरोपी गिरफ्तार 

झज्जर। हरियाणा के झज्जर शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती खेल स्टेडियम के पास बाइक सवार एक युवक का स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। स्कॉर्पियो सवार करीब 4 से 5 नकाबपोशों ने घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने युवक को किडनैप करने से पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जबरन गाड़ी में डालकर साथ ले गए।

झज्जर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास स्थित दुकानों के सीसीटीवी खंगाले और कुछ ही घंटे बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने किडनैप किए गए युवक को सुरक्षित आरोपियों के चंगुल से छुड़वा लिया है। वहीं 5-6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

युवक के अपहरण की सूचना किसी राहगीर ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस मामले में चार टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और लगभग चार घंटे में अपहृत युवक अकेहड़ी मदनपुर गांव निवासी गौरव को दादनपुर-सुरहेती रोड से बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से युवक को छुड़वाया।

पुलिस ने इस मामले में वारदात में प्रयोग की गई दोनों गाड़ियां बरामद की और 5 से 6 युवकों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने युवक गौरव को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

एसीपी अनिरुद्ध चौहान ने बताया कि पुलिस को करीब एक बजे सूचना मिली थी कि स्टेडियम के पास स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर दिया और मोटरसाइकिल चालक को अपहरण करके ले गए। इस मामले में पुलिस कमिश्नर सतीश बालन के दिशा निर्देश अनुसार और डीसीपी साहब के मार्गदर्शन में चार टीमें बनाई गई। पुलिस की चारों टीमों ने बहुत अच्छा काम करते हुए वारदात में प्रयोग की गई दोनों गाड़ियां बरामद की और 5 से 6 युवकों को पुलिस हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...