Saturday, September 19, 2026
Home Crime India स्कॉर्पियो में दो युवकों ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

स्कॉर्पियो में दो युवकों ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नालंदा। राजगीर शहर के हॉकी मैदान में एक स्कॉर्पियो में दो युवकों द्वारा एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला पुलिस ने उजागर किया है। इस कांड में पुलिस की तत्परता से गिरियक थाना क्षेत्र के मुखिया पुत्र एवं सतौआ निवासी स्वर्गीय बलवीर यादव उर्फ बालो के पुत्र मंटू कुमार और जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी रामदेव यादव के पुत्र बलिराम कुमार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि जिस स्कार्पियो में इस घटना को अंजाम दिया गया है, उसे भी पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। इस शर्मनाक घटना ने राजगीर और गिरियक इलाके में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों ने कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। यह घटना स्थानीय लोगों की सतर्कता से सामने आई है। उनके द्वारा संदिग्ध गतिविधि देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी सुरक्षा सह प्रभारी डीएसपी, राजगीर रंजन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवार दोपहर में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजगीर के हॉकी मैदान में एक सफेद रंग के स्कॉर्पियो गाड़ी में एक लड़की के साथ दो लड़के जबर्दस्ती कर रहे हैं। लड़की गाड़ी के अंदर से बचाओ-बचाओ चिल्ला रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए राजगीर थाना पुलिस द्वारा हॉकी मैदान को चारो तरफ से घेराबंदी कर घटना स्थल से दो लड़कों को भागने के क्रम में स्कार्पियो के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर राजगीर थाना में बीएनएस के अंतर्गत तीन अभियुक्तों के विरुद्ध कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि एसएसएल की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर स्कार्पियो गाड़ी से साक्ष्य एकत्रित किया गया है। रंजन कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए बयान में बताया गया है कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और जबरदस्ती स्कॉर्पियो में बैठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के तुरंत बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। परीक्षण रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे मामलों में समाज, प्रशासन और कानून व्यवस्था को मिलकर काम करने की ज़रूरत है, ताकि अपराधियों में डर बना रहे और महिलाएं अपने ही शहर में सुरक्षित महसूस कर सकें। डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि इस छापेमारी दल में राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार, अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, अनि काजल कुमारी एवं राजगीर थाना के महिला-पुरुष सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...