Thursday, June 18, 2026
Home Crime India अज्ञात युवकों ने आइलेट्स इंस्टीट्यूट में चलाई गोलियां, एक व्यक्ति घायल, जांच...

अज्ञात युवकों ने आइलेट्स इंस्टीट्यूट में चलाई गोलियां, एक व्यक्ति घायल, जांच में जुटी पुलिस  

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में फायरिंग हुई है। लाडवा रोड स्थित आइलेट्स इंस्टीट्यूट पीआर ग्लोबल में  उस समय हड़कंप मच गया जब दो अज्ञात युवकों ने गोलियां चला दी। इसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल की पहचान भूषण कुमार के तौर पर हुई है। वह इंस्टीट्यूट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर कार्यरत अपनी बेटी भारती को खाना देने आया था।

घायल को तुरंत शाहाबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आदेश अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पूरे शाहाबाद में सनसनी फैल गई और लाडवा रोड पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं इस गालीकांड में बड़ी वारदात भी टल गई। गोलियां क्लासरूम तक पहुंची, जहां बच्चे पढ़ाई कर रहे थे लेकिन गनीमत रही गोलियां ऊपर से गुजर गई और कोई चपेट में नहीं आया।

इंस्टीट्यूट मालिक से मांगी गई फिरौती
पुलिस ने वारदात के बाद जांच शुरू कर दी है तो वहीं बताया जा रहा है कि फायरिंग के कुछ ही समय बाद एक विदेशी नंबर से इंस्टीट्यूट के मालिक पंकुश कक्कड़ के मोबाइल पर कॉल आया, जिसमें उनसे फिरौती मांगी गई लेकिन इस संबंध में अभी पुलिस चुप्पी साधे हुए हैं।

एक दिन पहले भी आए थे हमलावर
रिसेप्शनिस्ट भारती के अनुसार फायरिंग करने वाले युवक एक दिन पहले भी इंस्टीट्यूट में एडमिशन के बहाने आए थे। घटना वाले दिन एक युवक ने काली शर्ट और सफेद कपड़ा बांधा हुआ था जबकि दूसरे ने टोपी पहन रखी थी। दोनों युवकों ने अंदर घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसमें हमलावर साफ नजर आ रहे हैं। जिला अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने भी घटनास्थल की जांच की।

RELATED ARTICLES

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...