Saturday, September 19, 2026
Home Crime India कलयुगी बेटे ने अपने माँ- बाप को बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज 

कलयुगी बेटे ने अपने माँ- बाप को बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज 

हरियाणा। हरियाणा में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। देर रात उस वक्त हैवानियत की हदें पार हो गई, जब एक कलयुगी बेटे ने अपने जन्मदाताओं को बेरहमी से पीटा। इस घटना की वीडियो भी वायरल हो रही है। वीडियो को देखकर हर कोई बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। घटना हरियाणा के जींद के सफीदों की है। सफीदों के गांव भुसलाना में बेटे ने बुजुर्ग मां-बाप पर डंडे से हमला कर उन्हें घायल किया है।

रात को पीड़ित बुजुर्ग दंपत्ति को ग्रामीण नागरिक अस्पताल में लेकर आए। चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने बेटे और बहु के साथ-साथ उसके ससुराल वालों की शिकायत सफीदों सदर थाना में दी है। सदर थाना परिसर में बुजुर्गों के ऊपर हुए अत्याचार की दास्तान उनके शरीर पर पड़े लील, घाव व खून के निशान बयान कर रहे थे।

पीड़ित बुजुर्ग सीना शेख व उसकी पत्नी रोशनी ने रोते हुए बताया कि उनके दो बेटे हैं। उसके बड़े बेटे की बीमारी के चलते मौत हो गई और उसके बाद बहु की भी मौत हो गई थी। उसके बेटे की बीमारी पर लाखों रुपये का खर्च हुआ। अपने बड़े बेटे के बच्चों की परवरिश भी वह खुद कर रहे हैं। उनका छोटा बेटा कलीम व उसकी पत्नी उनको घर बंटवारे को लेकर लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने झगड़े को शांत करने को लेकर मकान का आधा हिस्सा उनके नाम पर करवा दिया। उसके बाद वे जमीन में भी आधे हिस्से की मांग कर रहे हैं, लेकिन वह उन्हें तीसरा हिस्सा देना चाहते हैं, क्योंकि बड़े बेटे के बच्चों की जिम्मेदारी भी उन पर है।

बड़े बेटे के बच्चे को मारना चाहता है आरोपी
इस बात को लेकर बुधवार रात को उन्होंने हैवानियत की सभी हद पार कर दी। आरोपी छोटे बेटे ने पत्नी के साथ-साथ ससुराल वालों को भी बुला लिया और उन्हें डंडे-बिंडों से बेहरमी से पीटा। सीना शेख व रोशनी ने बताया कि जमीन व अन्य बंटवारे को लेकर वह उनके बड़े बेटे के पुत्र को मार देना चाहते हैं, ताकि सारी जायदाद पर वह कब्जा कर सके। इस मामले में सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ति की तरफ से शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...