Thursday, June 18, 2026
Home Crime India नाबालिग लड़की के निजी वीडियो किया वायरल, प्राथमिकी दर्ज

नाबालिग लड़की के निजी वीडियो किया वायरल, प्राथमिकी दर्ज

मुजफ्फरपुर। बोचहा थाना क्षेत्र से एक गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के निजी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला उजागर हुआ है। वीडियो वायरल करने का आरोप पारू थाना क्षेत्र के रहने वाले बजरंगी कुमार नामक युवक पर लगा है, जो पहले लड़की का प्रेमी रह चुका है। पीड़िता और उसके परिजनों ने थाने में आरोपी सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व पारू थाना क्षेत्र के युवक बजरंगी कुमार से उनकी बेटी की जान-पहचान हुई थी। शुरुआत में फोन पर बातचीत होती रही और बाद में युवक अक्सर उनके गांव आने-जाने लगा। इसी दौरान उसने लड़की के मोबाइल फोन से निजी फोटो और वीडियो चुपचाप निकाल लिए। परिजनों का कहना है कि जब उन्हें बेटी की शादी के लिए एक रिश्ता मिला और बातचीत आगे बढ़ने लगी, तो आरोपी बजरंगी ने शादी की बात पता लगते ही लड़की को और पूरे परिवार को धमकी देनी शुरू कर दी। वह अक्सर कहता था कि मेरे हिसाब से चलो वरना वीडियो वायरल कर दूंगा। परिजनों के अनुसार, आरोपी ने अपने जान-पहचान की दो महिलाओं और गांव के एक युवक की मदद से वीडियो को सोशल मीडिया पर फैला दिया। इससे पूरे परिवार को भारी मानसिक आघात पहुंचा है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बजरंगी कुमार से उसकी दोस्ती एक साल पहले हुई थी। बातचीत के दौरान उसने भरोसा जीतकर उसका मोबाइल फोन ले लिया और गोपनीय वीडियो और फोटो निकाल लिए। जब उसे शादी की खबर मिली तो उसने पहले धमकी देना शुरू किया और बाद में अपने दोस्तों के जरिए वीडियो को वायरल कर दिया। पीड़िता ने यह भी कहा कि उसके परिवार को लगातार डराया-धमकाया जा रहा था और उस पर दबाव बनाया जा रहा था कि वह बजरंगी की बात माने। यह सिलसिला काफी समय तक चला, लेकिन जब अत्याचार की हद हो गई तो लड़की और उसके परिवार ने थक-हारकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

परिजनों ने बताया कि बजरंगी ने न सिर्फ उनकी बेटी को झांसे में लिया, बल्कि उसकी जिंदगी तबाह करने की कोशिश की। पहले प्यार का दिखावा किया, फिर धोखा देकर निजी पलों को हथियार बनाकर पूरे गांव में उनकी इज्जत तार-तार कर दी। परिजनों के अनुसार, आरोपी के साथ गांव के दो अन्य महिलाएं और एक युवक भी इस षड्यंत्र में शामिल हैं, जो लगातार धमकी देते थे और वीडियो वायरल करने की बात कहते थे। आखिरकार वीडियो वायरल कर दिया गया, जिससे परिवार गहरे मानसिक आघात में है।

पूरे मामले पर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह गंभीर मामला है। पुलिस इसे प्राथमिकता के आधार पर देख रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर प्रेमी बजरंगी कुमार, उसके दोस्त और दो महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...