Thursday, June 18, 2026
Home Crime India 157 ग्राम चिट्टे के साथ हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, वर्दी की आड़ में...

157 ग्राम चिट्टे के साथ हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, वर्दी की आड़ में कर रहा था नशा का कारोबार

हरियाणा। पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल को हाल ही में नशा तस्करी करते गिरफ्तार किया था। वहीं अब हरियाणा पुलिस का हेड कांस्टेबल भी चिट्टा तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुआ है। आरोपी हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार (40) को हिमाचल के सोलन में 157 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। आरोपी वर्दी की आड़ में नशा का कारोबार कर रहा था। हिमाचल पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल के साथ एक और आरोपी मोहित (21) को भी पकड़ा है। मोहित कैथल के कलायत का रहने वाला है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने दो अप्रैल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से दोनों पांच दिन के पुलिस रिमांड पर थे। हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार तहसील कलायत गांव बडीसिकरी जिला कैथल का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार आरोपी हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार साधन संपन्न है। प्रदीप की पत्नी सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। आरोपी के पास 20 एकड़ जमीन भी है। प्रदीप का एक भाई भी है जो गांव में ही खेती करता है।

आरोपी हेड कांस्टेबल कैथन के सीवन थाना में कार्यरत था। आरोपी के पकड़े जाने के बाद हरियाणा पुलिस विभाग ने उसे सस्पेंड भी कर दिया है। आरोपी के बारे सीवन थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल ने बताया कि हेड कांस्टेबल प्रदीप सीवन थाना में ड्यूटी पर था। एक अप्रैल की शाम को वह ड्यूटी से गैरहाजिर था। इसके बाद से वह ड्यूटी पर लौटा नहीं। बाद में उन्हें हिमाचल पुलिस से प्रदीप कुमार की गिरफ्तारी की सूचना मिली। सूचना के बाद थाना सीवन से इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई। उच्च अधिकारियों ने उसे तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

शिमला के नारकंडा में नहीं मिला चिट्टे का हाई रेट
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार चिट्टा बेचने के लिए हरियाणा से हिमाचल आता था। इस बार वह यह चिट्टा बेचने के लिये शिमला जिला के नारकंडा गए हुए थे, लेकिन वहां पर चिट्टे की हाई रेट की जब बात न बनी तो यह चिट्टा सप्लाई करने के लिए सोलन आ गए। यहां सोलन पुलिस टीम ने सूचना मिलने पर दोनों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 157 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

पुलिस से बचने के लिए पहन लेता था वर्दी
आरोपी पुलिसकर्मी काफी समय से चिट्टा तस्करी में शामिल है और यह हिमाचल में ज्यादातर शिमला जिला में ही चिट्टा सप्लाई करता था। जब भी वह चिट्टा की सप्लाई करता था तो वर्दी पहन लेता था, जिससे कि स्थानीय पुलिस भ्रमित होकर उसको न पकड़ पाए। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कांस्टेबल से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि वह इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा कहां से लाया और सप्लाई कहां की जानी थी।

RELATED ARTICLES

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...