Sunday, September 20, 2026
Home Crime India पेड़ से लटका मिला लड़की का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप,...

पेड़ से लटका मिला लड़की का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज। एक लड़की का शव बरामद हुआ। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के ही लड़कों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर आत्महत्या की शक्ल देने के लिए पेड़ से लटका दिया। मामला मांझागढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त से पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दी है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कोइनीखान गांव निवासी अबादत मियां का पुत्र साजिद अली (19) के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि बीते एक अप्रैल को सूचना मिली कि कोइनी बाजार से पश्चिम स्थित बगीचा में एक लड़की का शव पेड़ से लटक रहा है। प्राप्त सूचना के सत्यापन के लिए घटना स्थल पर पहुंचा तो पाया कि एक अज्ञात लड़की के गले में फांसी का फंदा लगा हुआ है वह आम के पेड़ पर मृत अवस्था में लटक रही थी। इसके बाद घटनास्थल पर एफएसएल टीम भी पहुंची। एफएसएल टीम ने मृतका के शव की जांच की। परिजनों कोभी घटना की सूचना दी गईं। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल भी बरामद किया है।

पुलिस ने टेक्निकल टीम का सहयोग लेते हुए मृतका के मोबाइल के अधार पर जांच की तो यह बात सामने आई कि मृतका रिया कुमारी अपने पास के गांव कोइनी खान के निवासी युवक साजिद अली के साथ पिछले पांच माह से प्रेम प्रसंग में थी। ईद के दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान गाली-गलौज भी हुई। परिजनों का आरोप है कि प्रेमी ने इस दौरान लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसके बाद ही रात में ही उसका शव पेड़ से लटकता हुआ बरामद हुआ।

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मृतका का घर करीब एक किलोमीटर की दूरी पर था, जबकि अभियुक्त प्रेमी का घर घटना स्थल से 400 मी० कि दूरी पर स्थित है। वही मृतका के पिता ने स्थानीय थाना में  लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि अभियुक्त साजिद खान ने फोन कर बताया था कि मैने उसके साथ दुष्कर्म नहीं किया और न ही उसकी हत्या की है। उसने यह भी कहा था कि जिसने दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की है, उसके बारे में जानता हूं।

आवेदन में पिता ने यह आशंका जाहिर की है कि उसकी  बेटी के साथ कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी है और साजिश के तहत आत्महत्या का रूप दिया गया गया है। वहीं इस मामले में प्रशिक्षु डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि हत्या है या आत्महत्या। साथ ही यह भी स्पष्ट होगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...