Saturday, September 19, 2026
Home Crime India युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से गला काटकर की हत्या, आरोपी...

युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से गला काटकर की हत्या, आरोपी फरार 

हरियाणा। मेरठ के सौरभ हत्याकांड की तरह ही हरियाणा के सोनीपत के गांव भैंसवान खुर्द में साहिल नाम के युवक की बर्बरता सामने आई है। यहां घरेलू कलह में साहिल ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। दंपती को दो माह पहले बेटा हुआ था। इसके बाद दोनों में कलह बढ़ गई थी। बुधवार आधी रात को वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

दिल्ली के अलीपुर क्षेत्र स्थित गांव मुखबिलपुर निवासी सपना ने बरोदा थाना पुलिस को बताया है कि उनकी बड़ी बेटी निशा उर्फ ईशा की शादी गांव भैंसवान खुर्द निवासी साहिल से 17 फरवरी, 2024 को हुई थी। साथ ही छोटी बेटी खुशी की शादी साहिल के छोटे भाई सावन के साथ हुई थी। दो माह पहले उनकी बेटी निशा ने बेटे को जन्म दिया था। बेटा पैदा होने के बाद से साहिल उनकी बेटी को ज्यादा परेशान करने लगा था।

सपना ने बताया कि साहिल उनकी बेटी निशा से कहता था कि तू मुझे पसंद नहीं है और तुझे जान से मारकर दूसरी शादी करूंगा। बुधवार रात को खाना खाने के बाद साहिल व निशा दो माह के बेटे के साथ कमरे में सोने के लिए चले गए। देर रात करीब 12 बजे उसने छुरा (धारदार चाकू) से बेटी का गला काट दिया। सपना का कहना है कि वह रात को मौके पर नहीं थी। वह अपनी बहन के घर यूपी के मेरठ गई थी।

वहां से लौटने पर अपनी दूसरी बेटी खुशी से बात करने के बाद पूरी घटना का पता लगा। पुलिस ने सपना के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर रात मामले का पता लगने पर बरोदा थाना की भैंसवान चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को निशा का शव कमरे में खून से लथपथ मिला। पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। मामले में महिला की मां ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -ऋषिकांत, एसीपी गोहाना।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...