जींद। सदर थाना क्षेत्र की महिला के बारे में इंस्टाग्राम पर गंदे और गलत शब्द लिखने के मामले में तीन युवकों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहित महिला ने बताया कि ईंटल कलां गांव के विकास, दीपक और बरवाला के साहिल ने उसे बदनाम करने की खातिर इंस्टाग्राम आईडी पर उसके बारे में गंदे और अब शब्द बोले। तीनों ने उसे जानबूझकर साजिश के तहत बदनाम किया।
इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हुई और जब परिवार के लोगों को इस बारे में पता चला तो इस से भी वह काफी आहत हुई। पीड़िता ने बताया कि काफी समय से ये तीनों उसे आते-जाते समय परेशान करते हैं। महिला थाना पुलिस ने विकाश, दीपक और साहिल के खिलाफ आईटी एक्ट, बदनाम करने की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।







