Friday, June 19, 2026
Home Crime India महिला के साथ दुष्कर्म और लूटपाट की घटना आई सामने, एक आरोपी...

महिला के साथ दुष्कर्म और लूटपाट की घटना आई सामने, एक आरोपी गिरफ्तार

नालंदा। एक महिला के साथ दुष्कर्म और लूटपाट की गई थी। दो दरिंदों ने बंदूक के बल पर महिला का उसके पति के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया और 50,990 रुपया कैश भी लूट लिया। इसके बाद महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे की तलाश में छापेमारी कर रही है। हिलसा एसडीपीओ-2 गोपाल कृष्ण ने बताया कि 30 मार्च को इस्लामपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि विशुनपुर नहर के पास दो व्यक्तियों ने हथियार के बल पर एक महिला से दुष्कर्म किया और 50,990 रुपये लूट लिए। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

इस्लामपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा निवासी कौशलेंद्र कुमार उर्फ बन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा आरोपी इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बेशवक निवासी सौदागर बिन्द के खिलाफ पुलिस छापेमारी में जुट गई है। सौदागर घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। इस्लामपुर थाना द्वारा इस मामले में FSL से संपर्क किया गया और महिला के मेडिकल जांच हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इस्लामपुर थाना में इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी बाइक पर सोमवार देर शाम घर लौट रहे थे। इसी बीच अपराधियों ने उनका रास्ता रोका। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने नगद राशि और आभूषण छीन लिए। विरोध करने पर दंपती के साथ मारपीट की और फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की, लेकिन दूसरा आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं पीड़िता को मेडिकल के अस्पताल भेज दिया।

इधर, पुलिस टीम को सूचना मिली दूसरा आरोपी के औंगारी थाना क्षेत्र में छिपा है। इसी मामले को लेकर पुलिस ने उसके दोस्त बबलू कुमार और रंजीत कुमार के घर छापेमारी की। इस दौरान दोनों के परिवार वालों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस को बल कम होने के कारण पीछे हटना पड़ा। इसके बाद अतिरिक्त बल बुलाकर पुनः छापेमारी की गई और हमलावरों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पर हमला करने के मामले में कुल 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि, फरार आरोपी सौदागर बिन्द का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि सौदागर बिंद के खिलाफ छापेमारी चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

RELATED ARTICLES

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...