Saturday, September 19, 2026
Home Crime India चोरी के आरोप में अमानवीय तरीके से किया प्रताड़ित, तीन आरोपी गिरफ्तार

चोरी के आरोप में अमानवीय तरीके से किया प्रताड़ित, तीन आरोपी गिरफ्तार

सहरसा। महिषी थाना क्षेत्र में एक युवक को चोरी के आरोप में अमानवीय तरीके से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और पीड़ित युवक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को नामजद किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो के मुताबिक, सिरवार पुनर्वास गांव के कुछ लोगों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसके गले में जूतों की माला डाल दी और उसके गालों पर चूना व कालिख पोत दी। इतना ही नहीं, उसके सिर के पिछले हिस्से के बाल काटकर उसे पूरे गांव में पैदल घुमाया गया।

पीड़ित दीपक पासवान ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शुक्रवार देर रात कुछ लोग उसके घर का दरवाजा पीटने लगे। जब उसकी पत्नी ने दरवाजा खोला, तो आरोपियों ने जबरन उसे बाहर खींचने की कोशिश की। दीपक जब अपनी पत्नी को बचाने आए, तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और बंधक बना लिया। इसके बाद उसे गांव में अपमानित करते हुए घुमाया गया। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो महिषी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर मौके पर पहुंचकर युवक को बचाया।

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी के आरोप में इस घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद सहरसा एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए महिषी थाना अध्यक्ष को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों रोहित यादव, रामपुकार यादव और लवकुश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...