Saturday, September 19, 2026
Home Crime India प्रेमी के घर पर प्रेमी और प्रेमिका ने खाया जहर, तीन साल...

प्रेमी के घर पर प्रेमी और प्रेमिका ने खाया जहर, तीन साल से चल रहा था प्रेम- प्रसंग 

जालौन। प्रेमी के घर पर प्रेमी और प्रेमिका ने जहर खा लिया। परिजनों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया। बाद में प्रेमी की भी मौत हो गई। डेढ़ वर्ष पहले ही प्रेमिका की शादी हुई थी। वह पांच दिन पहले ही मायके आई थी। डकोर कोतवाली क्षेत्र के ऐर गांव निवासी राहुल राजपूत (23) का अपनी पड़ोसी मोहिनी दुबे (22) से करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग था।

डेढ़ वर्ष पहले मोहिनी की शादी परिजनों ने उरई के पटेल नगर निवासी अवनीश से कर दी थी। पांच दिन पहले ही मोहिनी गांव आई थी। देर रात तीन बजे अपने घर की दीवार फांदकर राहुल के पास पहुंची। इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर मोहिनी ने शोर मचाकर राहुल के परिजनों को जहर खाने की जानकारी दी।

दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम
इस पर परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टर ने मोहिनी को मृत घोषित कर दिया। राहुल की हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले उसने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है पड़ोसी होने के नाते दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना था।

शादी के बाद हुई थी प्रेम प्रसंग की जानकारी
शादी होने पर अलगाव से दोनों दुखी थे। शादी होने के बाद दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी परिजनों को हुई थी। मोहिनी पांच बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता ने आठ वर्ष पहले जहर खाकर जान दी थी। वहीं, राहुल दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मां का निधन हो चुका है। वह घर पर रहकर खेती किसानी का काम करता था। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि दोनों में प्रेम प्रसंग था।

परिजनों ने मोबाइल रखने पर लगाई थी पाबंदी
डकोर कोतवाली क्षेत्र के ऐर गांव में मोहिनी व राहुल की जहर खाने से हुई मौत पर गांव का माहौल गमगीन है। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दोनों के घर आसपास हैं। बिरादरी अलग होने के बाद भी दोनों के घरों में परिवार जैसा माहौल है।

ससुरालीजन लेने आए, तो जाने से मना कर दिया
मोहिनी व राहुल के बीच तीन साल से प्रेम संबंध था, लेकिन उन्होंने यह बात किसी के सामने उजागर नहीं होने दी। परिजनों ने डेढ़ वर्ष पहले मोहिनी की शादी कर दी थी। शादी के कुछ माह बाद ही मोहिनी मायके आ गई। जब ससुरालीजन उसे लेने आए, तो उसने जाने से मना कर दिया। वह छह माह तक मायके में ही रही।

मोहिनी का मोबाइल छीनकर ससुराल भेज दिया था
इसी बीच मोहिनी के परिजनों को जानकारी हुई कि राहुल के साथ उसका प्रेम प्रसंग है। इस पर परिजनों ने मोहिनी का मोबाइल छीनकर उसे ससुराल भेज दिया था। इसके बाद वह वहां ठीक से रहने लगी, लेकिन पांच दिन पहले ही वह गांव पहुंची थी। फिर राहुल के घर पहुंच गई और दोनों ने जहर खा लिया।

रात में खाना खाकर छत पर टहल रहा था राहुल
ऐर गांव निवासी राहुल करीब दस बजे खाना खाकर छत पर टहल रहा था, जबकि मोहिनी अपने घर पर थी। रात में दोनों के बीच बात हुई और मोहिनी दीवार फांदकर राहुल के पास आ गई। इसके बाद दोनों ने बातचीत के बाद जहर खाकर जान दे दी।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...