Saturday, September 19, 2026
Home Crime India दहेज में कार और पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर की विवाहिता...

दहेज में कार और पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर की विवाहिता की हत्या, ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बागपत। निकाह के डेढ़ साल बाद दहेज में कार और पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता मुस्कान (24) की ससुराल वालों ने हत्या कर दी। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतका के परिजनों ने सिंघावली अहीर थाने में पति समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। बागपत के मोहल्ला केतीपुरा के रहने वाले शौकीन ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसने अपनी बेटी मुस्कान का निकाह बिलौचपुरा गांव के सुहेब के साथ किया था। निकाह में 30 लाख रुपये से अधिक रुपये खर्च किए गए।

आरोप लगाया कि निकाह के बाद से ही मुस्कान के ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर उत्पीड़न करने लगे और तलाक की धमकी देने लगे। इसको लेकर मुस्कान कई बार मायके आकर रही। आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर ससुराल वालों ने जबरन दवाई देकर मुस्कान का गर्भपात भी कराया। इसको लेकर झगड़ा होने के बाद वह मायके आ गई और तीन दिन पहले समझौता होने के बाद ससुराल गई। आरोप है कि मंगलवार देर रात बिलौचपुरा गांव में ससुराल में मुस्कान की पिटाई करने के बाद फांसी लगाकर हत्या कर दी गई।

उसका शव कमरे में लटका हुआ मिला। इसका पता चलने पर वहां पहुंचे तो ससुराल वाले भाग गए। तहरीर मिलने पर सिंघावली अहीर पुलिस ने मृतका के पति सुहेब, ससुर शहजाद, सास रुखसाना, देवर सुहेल और ननद सानिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मृतका के पिता ने बताया कि निकाह के बाद हुए विवाद में समझौता होने के बाद मुस्कान को जब भी ससुराल भेजा गया तो उसका पति तीन चार दिन बाद बेल्ट और डंडों से पीटने लगता। इसके बारे में कई बार उसे समझाया भी गया, लेकिन वह नहीं माना। मौत होने से कई दिन पहले भी मुस्कान को बेल्ट से पीटा गया था।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...