Saturday, September 19, 2026
Home Crime India आम के पेड़ पर दुकानदार का लटका हुआ शव मिलने से इलाके...

आम के पेड़ पर दुकानदार का लटका हुआ शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी 

वैशाली। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। भगवानपुर चौक अड्डा के पास आम के पेड़ से दुकानदार का शव लटका हुआ मिलने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रामपुर असुरारी वार्ड-2 निवासी कमलेश भगत के बेटे सौरभ कुमार (25) के रूप में की गई है। सौरभ पेशे से दुकानदार था और बीते कुछ महीनों से अपनी दुकान चला रहा था।

घर नहीं लौटा तो शुरू हुई तलाश, सुबह मिली मौत की खबर
परिजनों के अनुसार, सौरभ कुमार बीती रात दुकान बंद करने के बाद घर नहीं लौटा था। परिजन पूरी रात उसकी तलाश में जुटे रहे। सुबह होते ही सूचना मिली कि उसका शव पास के आम के पेड़ से लटका हुआ मिला है। यह खबर सुनते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहां का दृश्य देख परिजनों में कोहराम मच गया।

आक्रोश में ग्रामीणों ने लगाया सड़क जाम
शव मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 को जाम कर दिया। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर एसडीपीओ गोपाल मंडल और भगवानपुर थाना पुलिस टीम पहुंची। फिर पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम को हटवाया। इसके बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
मामले की जांच कर रहे एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

वहीं, इस घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। लोगों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि सौरभ जैसे सामान्य और मेहनतकश युवक ने आखिर आत्मघाती कदम क्यों उठाया, या फिर इसके पीछे कोई और साजिश है? पुलिस इन सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...