Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand 9 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

9 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

पौड़ी। ऑनलाइन ऐप डाउनलोड कराकर पैसा इन्वेस्ट कराकर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर 9 लाख से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंर्तराजीय गिरोह के शातिर सदस्य को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार गत वर्ष 20 अक्टूबर को शिकायतकर्ता सैम्पी भण्डारी, निवासी-धारा रोड पौडी द्वारा कोतवाली पौड़ी में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप से एएनटी जीपीटी क्रिप्टो करेन्सी व माइनिंग ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराकर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर उनसे 9 लाख से अधिक रुपए की साइबर धोखाधड़ी की गयी है।

उक्त शिकायत को देखते हुए एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त घटना के जल्द से जल्द खुलासे हेतु पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया,जिस क्रम में प्रभारी कोतवाली पौड़ी कमलेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान उक्त साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का हरियाणा से संचालित होना प्रकाश में आ रहा था जिस पर पुलिस टीम द्वारा लगातार दिल्ली व हरियाणा में दबिश दी जा रही थी लेकिन अभियुक्त शातिर साइबर अपराधी होने के कारण पुलिस की भनक लगते ही अपने ठिकाने बदल रहा था। जिस कारण पुलिस टीम अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो पा रही थी। अभियुक्त शातिर किस्म का होने के कारण एसएसपी पौड़ी द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी 5 हजार रुपए ईनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा काफी जद्दोजहद करते हुये ठोस साक्ष्य संकलन व कुशल सुरागरसी पतारसी की गयी।

काफी चुनौतियों का सामना करते हुए अथक प्रयासों के फलस्वरूप उक्त प्रकरण में संलिप्त अभियुक्त करन शर्मा पुत्र सुरेंद्र, निवासी- 29 रैरकला, पानीपत हरियाणा को कल शुक्रवार को पानीपत से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है।

अभियुक्त व उसके गैग द्वारा व्हाट्सएप से एएनटी जीपीटी क्रिप्टो करेन्सी माइनिंग ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराते थे और लोगों से छोटी-छोटी अमाउंट में पैसा इन्वेस्ट कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर स्कैनर भेजकर लोगों से मौटी रकम वसूलते थे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...