Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand दो पक्षों ने एक- दूसरे पर किया पथराव, मची भगदड़, आठ लोग...

दो पक्षों ने एक- दूसरे पर किया पथराव, मची भगदड़, आठ लोग हुए घायल 

रुड़की। थिथोला गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे मजाक ने बवाल का रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। साथ ही एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव से गांव में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। साथ ही बवाल में घायल हुए दोनों पक्षों के आठ लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को भी हिरासत में लिया है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव थिथोला में दो पक्षों के लोग सड़क किनारे खड़े हुए आपस में बातचीत कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस बीच दोनों पक्षों में बातचीत के दौरान मजाक शुरू हो गया।

मजाक-मजाक में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कोई कटाक्ष कर दिया। इस पर दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आए गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस बीच दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव भी कर दिया।

मच गई भगदड़
पथराव से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि करीब आधा घंटे तक दोनों पक्षों में पथराव होता रहा। इस बीच किसी ने सूचना मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर बवाल शांत कराया।

आठ लोगों को अस्पताल भिजवाया
वहीं, पुलिस ने बवाल में घायल हुए दोनों पक्षों के आठ लोगों को अस्पताल भिजवाकर उपचार कराया। साथ ही पांच लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि गांव में स्थिति सामान्य है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही दोबारा विवाद करने पर दोनों पक्षों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

खुलेआम लहराते रहे धारदार हथियार
थिथोला गांव में बवाल के दौरान एक पक्ष के लोग खुलेआम हाथों में धारदार हथियार लेकर लहराते रहे। कुछ ग्रामीणों ने इनसे हथियार छीनने का प्रयास किया लेकिन यह नहीं माने। हालांकि, पुलिस के पहुंचने के बाद इन लोगों ने हथियार छिपा दिए। पुलिस हथियारों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

गांव में पुलिस की गई तैनात
थिथोला गांव में बवाल के बाद दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही पुलिस ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है। वहीं, बवाल की वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस वीडियो के आधार पर बवाल में शामिल लोगों को चिह्नित कर रही है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...