Saturday, September 19, 2026
Home Crime India गन पॉइंट पर की गई लूट , बदमाशों ने लूटे 1.40 लाख...

गन पॉइंट पर की गई लूट , बदमाशों ने लूटे 1.40 लाख रुपये

पंजाब। कपूरथला में गन पॉइंट पर लूट की वारदात हुई है। साइंस सिटी के नजदीक बाइक सवार दो युवकों से कार सवार बदमाशों बंदूक के दम पर 1.40 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद थाना सदर की पुलिस ने पीड़ित के बयान पर चार लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हैरानी की बात यह है कि इस घटना का मास्टरमाइंड पीड़ित युवक का रिश्तेदार है। जांच अधिकारी एएसआई पाल सिंह ने बताया कि उक्त घटना में पीड़ित युवक की बुआ का लड़का मास्टरमाइंड था, जिसे काबू कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पीड़ित युवक गगनजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि 17 मार्च को शाम लगभग 7 बजे वह अपने बुआ के लड़के सुखजीत सिंह निवासी नूरपुर दोनां के साथ नई बुलेट लेने के लिए जा रहा था। उन्होंने नई बाइक के लिए गांव मंसूरवाल दोनां में एचडीएफसी बैंक के एटीएम से अलग-अलग कार्ड से 1.30 लाख रुपये निकलवाए और यह रुपये उसने अपनी बुआ के लड़के सुखजीत सिंह को दिए थे। उसने उक्त पैसों को अपने बैग में रख लिए और बाइक पर जालंधर की तरफ नई बाइक लेने के लिए चल पड़े।

पीड़ित ने यह भी बताया कि उसकी बुआ का लड़का सुखजीत सिंह बाइक चला रहा था और वह पीछे बैठा था। सुखजीत सिंह बाइक धीरे चला रहा था। जब वह साइंस सिटी से आगे पीटीयू के नजदीक पहुंचे तो कपूरथला की तरफ से आई एक स्विफ्ट कार उनकी बाइक के आगे रुक गई। कार से एक युवक उतरा और उसने सुखजीत सिंह पर पिस्टल तान दी और कहा कि जितने भी पैसे हैं, वह निकाल दो। सुखजीत ने पैसों वाला बाग उनकी तरफ कर दिया और लुटेरों ने बैग से 1.40 लाख रुपये निकाल लिए, इसमें सुखजीत के 10 हजार भी पड़े थे।

लूट की घटना की सूचना के बाद थाना सदर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू करते हुए बुआ के लड़के सुखजीत सिंह से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी घटना की साजिश के बारे में बता दिया। जांच अधिकारी एएसआई पाल सिंह ने बताया कि लूट की घटना के मास्टरमाइंड सुखजीत सिंह और उसके साथी हरमन, लाडी के अलावा एक अज्ञात पर थाना सदर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई कार बरामद कर ली है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...